© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
भुवनेश्वर/जाजपुर, चार अक्टूबर बीजू जनता दल (बीजद) नेता प्रणब बलबंतराय ने रविवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के जाजपुर जिले में पार्टी की ‘जन संपर्क पदयात्रा’ के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े और धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के समर्थक हथियारबंद लोगों के एक समूह ने उन पर और उनके समर्थकों पर हमला किया तथा उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। बीजद अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस घटना की कड़ी निंदा की। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे जेनापुर थाना क्षेत्र के मधुपुरगढ़ ग्राम पंचायत में हुई, जब बलबंतराय…
लखनऊ, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ कथित अपराधों को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। मिश्रा ने एक बयान में दावा किया कि पिछले एक सप्ताह में बुलंदशहर, बस्ती, बांदा, सोनभद्र, कौशाम्बी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और लखनऊ में नाबालिगों से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के कई मामले सामने आए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनभद्र में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत…
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली आबकारी विभाग ब्रिटिश शराब पर सीमा शुल्क में कटौती लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कुछ प्रीमियम ‘स्कॉच व्हिस्की’ की कीमत 15 प्रतिशत तक घट सकती है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में कुछ लोकप्रिय स्कॉच की कीमत करीब 200 से 300 रुपये तक घट सकती है।पिछले साल भारत ने ब्रिटेन के साथ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ब्रिटिश शराब पर आयात शुल्क में कटौती की गई।…
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि 2026 के एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश को अपने दल के हर सदस्य पर गर्व है, जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सभी पदक विजेताओं, विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करने वाली हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई।” राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कौशल और दृढ़ता ने देश को बहुत सम्मान दिलाया है।” आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत 85 पदकों (21 स्वर्ण, 27 रजत और…
पटना, पांच अक्टूबर बिहार में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बीच, राज्य सरकार ने हालिया बाढ़ से निपटने में कथित लापरवाही बरतने को लेकर रविवार को सात इंजीनियर को निलंबित कर दिया और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। रविवार शाम जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) की ओर से जारी बयान के अनुसार सारण के रेवा घाट में गंडक नदी का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर से 177 सेंटीमीटर नीचे आ गया है और अब खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है।बयान में कहा गया कि…
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को यहां कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जारी पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सिंह सभी को साथ लेकर चलेंगे और 2027 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिए सफल चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगे। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…
चेन्नई, चार अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के लिए तत्काल प्रभाव से तीन समितियों के गठन को मंजूरी दी है, जिनमें राजनीतिक मामलों की समिति, सलाहकार समिति और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति शामिल हैं। यह घोषणा रविवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राजनीतिक मामलों की समिति में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर और एस. ज्योतिमणि समेत विभिन्न सदस्य शामिल हैं।इसमें कहा गया है कि सात सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की अध्यक्षता के. आर. रामासामी करेंगे,…
हैदराबाद, चार अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने रविवार को कहा कि लाखों भारतीय नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया को किसी भी तरह की दलीलों के जरिये उचित नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति भुइयां ने यहां स्थित ‘नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ’ में आयोजित 19वीं न्यायमूर्ति बोध राज साहनी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को दो वर्गों में नहीं बांटता, जिनमें से एक वर्ग मताधिकार प्राप्त हो…
ढाका, चार अक्टूबर बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में भारत तेजी लाएगा और उनकी स्वदेश वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया के अलावा ‘‘राजनीतिक मंशा’’ भी जरूरी है। यह टिप्पणी भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के यह कहने के एक दिन बाद आई कि भारत हसीना की वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बता सकता, क्योंकि ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “निश्चित…
अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने आरक्षण से जुड़े अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने यह बयान “पूरी जिम्मेदारी के साथ” दिया था और अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी अपनी किसी बात से पीछे नहीं हटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने गांधी जयंती पर नर्मदा जिले के सागबारा में आदिवासी किसानों की एक सभा में जो बातें कही थीं, वे केंद्र और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों पर लक्षित थीं, जो “आरक्षण-विरोधी” हैं। उन्होंने कहा,…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.