© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘चारा के बदले खाद’’ के रूप में एक अभिनव पहल करने जा रही है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है कि गोशालाएं भूसा-चारा आपूर्तिकर्ता के बजाय अपनी ग्राम पंचायत के किसानों से सीधे चारा खरीद सकेंगी।इसमें कहा गया है कि किसानों और गौशालाओं के बीच सीधा वार्षिक अनुबंध होगा, जिसके तहत हरे-सूखे चारे और भूसे के बदले किसानों को जैविक खाद और गोबर…
(फोटो के साथ) श्रीनगर, 16 नवंबर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पिछले हफ्ते केद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए हमले में शामिल रहे एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट्ट की तलाश शुरू कर दी है, जिसके शुरुआती घेराबंदी से बच निकलने की आशंका है।अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि हमले में संदिग्ध रूप से शामिल रहे दो युवक कुलगाम में लारू बाईपास के पास घूम रहे हैं जिसके बाद…
हरियाणा के करनाल में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी के रूप में हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि विसरा की फोरेंसिक जांच हरियाणा से बाहर की किसी प्रयोगशाला में कराई जाएगी, परिजनों ने सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में सीआईए-2 का एक निरीक्षक…
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंत्री कपिल मिश्रा के कैम्प कार्यालय के पास सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे सोनिया विहार के जीरो पुश्ता स्थित कूड़ा खट्टा के पास हुई।दो हमलावर मोटरसाइकिल से आए और स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति समीर (26) पर गोलीबारी कर फरार हो गए, जो दयालपुर के 33 फुटा रोड का रहने वाला था। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 20 गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक,…
सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में बंगाल की टीम ने शानदार वापसी करते हुए चंडीगढ़ को 85 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की पूरी टीम 15.5 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ बंगाल ने टूर्नामेंट में अपनी पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए जीत की राह पर वापसी की।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और करण लाल ने तेज…
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर सपरिवार वृन्दावन पहुंचे। वह 18 नवंबर को विकलांग कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था ‘नारायण सेवा संस्थान’ द्वारा रामनाथ कोविद फाउंडेशन एवं सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘दिव्यांग कल्याण शिविर’ का उद्घाटन करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति पत्नी सविता कोविंद व पुत्री स्वाति कोविंद के साथ सोमवार को वृंदावन के एक होटल में पहुंचे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल जाकर वहां साधु-संतों से भेंट करनी थी। लेकिन, मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानंद महराज के निधन के कारण उनका यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द…
मैड्रिड में यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इंग्लैंड ने स्पेन को उसके घरेलू मैदान पर 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप ए3 में गोल अंतर के आधार पर पहला स्थान हासिल कर लिया।मुकाबले से पहले स्पेन ने मैदान पर अपने विश्व कप की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया था। लेकिन मैच शुरू होते ही इंग्लैंड ने मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ में इंग्लैंड के खिलाड़ी लगातार आक्रमण करते रहे और स्पेन को अपना खेल दिखाने का मौका नहीं दिया। शुरुआती…
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ प्रेम संबंधों को याद करते हुए कहा कि उन दोनों का रोमांस जादुई था। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के अवसर पर राजीव गांधी के साथ शुरुआती मुलाकातों, प्रेम संबंधों और विवाह से जुड़े कई दिलचस्प प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि जब राजीव गांधी भारत लौट गए और वह इटली चली गईं, तब दोनों के बीच पत्रों के जरिए संवाद जारी रहा।वे रोज एक-दूसरे को पत्र लिखते थे और अपनी जिंदगी में क्या हो रहा है, यह…
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सोमवार को बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसएसआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर सत्यापन अभियान चलाएगा। यह अभियान 17 से 20 नवंबर तक चलेगा। रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस अभियान के दौरान मतदाता सूचियों की गहन जांच और सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि उनमें मौजूद त्रुटियों और विसंगतियों को दूर किया जा सके।इस प्रक्रिया के तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) टेबल…
बेल्जियम फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल रोमेलु लुकाकू ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला किया है। 33 वर्षीय स्ट्राइकर ने राष्ट्रीय टीम के लिए 16 साल तक खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की है। लुकाकू ने अपने करियर में बेल्जियम की ओर से 135 मुकाबले खेले और 94 गोल किए। वह देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके इस फैसले के साथ बेल्जियम फुटबॉल के एक बड़े दौर का अंत हो गया है।लुकाकू ने अपने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना सब कुछ दिया…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.