© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
चेन्नई, चार अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के लिए तत्काल प्रभाव से तीन समितियों के गठन को मंजूरी दी है, जिनमें राजनीतिक मामलों की समिति, सलाहकार समिति और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति शामिल हैं। यह घोषणा रविवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राजनीतिक मामलों की समिति में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर और एस. ज्योतिमणि समेत विभिन्न सदस्य शामिल हैं।इसमें कहा गया है कि सात सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की अध्यक्षता के. आर. रामासामी करेंगे,…
हैदराबाद, चार अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने रविवार को कहा कि लाखों भारतीय नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया को किसी भी तरह की दलीलों के जरिये उचित नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति भुइयां ने यहां स्थित ‘नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ’ में आयोजित 19वीं न्यायमूर्ति बोध राज साहनी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को दो वर्गों में नहीं बांटता, जिनमें से एक वर्ग मताधिकार प्राप्त हो…
ढाका, चार अक्टूबर बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में भारत तेजी लाएगा और उनकी स्वदेश वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया के अलावा ‘‘राजनीतिक मंशा’’ भी जरूरी है। यह टिप्पणी भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के यह कहने के एक दिन बाद आई कि भारत हसीना की वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बता सकता, क्योंकि ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “निश्चित…
अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने आरक्षण से जुड़े अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने यह बयान “पूरी जिम्मेदारी के साथ” दिया था और अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी अपनी किसी बात से पीछे नहीं हटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने गांधी जयंती पर नर्मदा जिले के सागबारा में आदिवासी किसानों की एक सभा में जो बातें कही थीं, वे केंद्र और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों पर लक्षित थीं, जो “आरक्षण-विरोधी” हैं। उन्होंने कहा,…
(तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, चार अक्टूबर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा का समर्थन किया, जिन्हें पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने के प्रयास के दौरान हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि उन्हें एक ऐसी निजी गाड़ी में ले जाया गया, जिस पर आधिकारिक नंबर प्लेट नहीं थी, जिसके कारण शुरुआत में उनके सहयोगियों और समर्थकों को उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आइसा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गाड़ी में कोई भी महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी।उन्होंने यह…
Jodhpur: Endometriosis, a painful gynaecological disease in which tissue similar to the inner lining of the uterus grows outside it, may become easier to diagnose in Indian women after a first-of-its-kind study identified 21 new gene types associated with the condition.The study is significant because endometriosis often takes 3 to 7 years to diagnose, even though it can cause severe menstrual pain, pain during intercourse, infertility and, in advanced cases, complications involving organs in the pelvic region. The Indian study could help build the genetic basis for earlier detection and timely treatment.The research was conducted by ICMR-National Institute for Research…
हरदोई (उत्तर प्रदेश), पांच अक्टूबर हरदोई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सुरसा पुलिस ने इलाके में जांच अभियान चलाया और गिरफ्तारियां कीं।पुलिस टीम ने एक लग्जरी कार को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार में सवार चारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीतापुर निवासी शालिनी,…
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की रविवार को निंदा की और पुलिसकर्मियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। प्रेस क्लब का यह बयान शनिवार को विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान तीन महिला पत्रकारों द्वारा पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे उनकी शिकायतें मिली हैं और उसने ‘‘निष्पक्ष जांच’’ के लिए उन्हें अपराध शाखा…
देहरादून, चार अक्टूबर भाजपा ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। आर्य प्रदेश की राजनीति में कोई जाना-पहचाना नाम नहीं हैं। प्रदेश भाजपा सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से आर्य के नाम की घोषणा किए जाने से राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ ही आर्य से जुड़े लोग भी हैरत में पड़ गए।आर्य नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है और वह राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र…
बीजिंग में नाओमी ओसाका ने एक बार फिर अपने अनुभव का दम दिखाया है। जापान की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को चीन ओपन में सारा बेलेक को 7-6(4), 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है। 2 घंटे 1 मिनट चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली बार आमना-सामना हुआ।यह मुकाबला महिला टेनिस की बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल चीन ओपन के तीसरे दौर में खेला गया था। आउटडोर हार्ड कोर्ट पर हुए मुकाबले में ओसाका को शुरुआत से ही बेलेक की ओर से कड़ी चुनौती मिली है। पहला सेट 6-6 की…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.