नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि 2026 के एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश को अपने दल के हर सदस्य पर गर्व है, जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सभी पदक विजेताओं, विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करने वाली हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई।”
राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कौशल और दृढ़ता ने देश को बहुत सम्मान दिलाया है।”
आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत 85 पदकों (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। यह चीन के हांगझोउ में हुए पिछले संस्करण की तुलना में 21 पदक कम है।
आइची-नागोया एशियाई खेल 19 सितंबर को शुरू हुए थे। समापन रविवार को जापान के नागोया में हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “2026 के एशियाई खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
देश को भारतीय दल के हर सदस्य पर गर्व है, जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।”
राष्ट्रपति ने सभी खिलाड़ियों को उनके खेल जीवन में निरंतर सफलता और आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
