© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
रविवार को स्पेनिश ग्रांड प्रीक्स का नतीजा कुछ ऐसा रहा, जिसमें पोडियम पर खड़े तीनों ड्राइवरों को लगा कि उन्हें शायद किसी दूसरी जगह होना चाहिए था। किमी एंटोनेली ने जीत हासिल की और अपने शानदार सत्र की आठवीं जीत दर्ज की, लेकिन खुद उन्होंने माना कि असल में लैंडो नॉरिस जीत के हकदार थे। मैक्स वेरस्टैपेन भी दूसरे स्थान पर पहुंचकर खुश होने के बजाय यह सोचते रहे कि अगर शुरुआती घटनाक्रम अलग होता तो शायद नतीजा उनके पक्ष में हो सकता था।नए मैड्रिंग सर्किट पर शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल पोजीशन हासिल करने वाले नॉरिस ने…
भारतीय ड्रेसेज घुड़सवार अनुष अगरवाला ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलने पर निराशा जताई और कहा कि महाद्वीपीय खेलों के इस बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिलने से वह आहत हैं। अगरवाला ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का उनका सपना अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। उन्होंने उस प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘एशियाई खेल 2026 का सपना आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। ’’ उन्होंने लिखा,…
दुबई में महिला टी20 एशिया कप के फाइनल के बाद भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को मैदान पर किए गए इशारे के कारण जुर्माना भरना पड़ा है। आईसीसी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए गौड़ की मैच फीस का 10 प्रतिशत काटने का फैसला किया है। इस मामले में उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसा इशारा किया, जिसे बल्लेबाज को अपमानित करने वाला या उसके खिलाफ आक्रामक प्रतिक्रिया भड़काने वाला माना गया।…
राष्ट्रीय राजधानी में बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक बाइक और स्कूटर की टक्कर के बाद हुई लड़ाई में बीच-बचाव कराने के दौरान एक ई-रिक्शा चालक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई है।यह घटना 12 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान अनुज (19), हिमांशु (20), सचिन उर्फ संतोष (22), नंदिनी तिवारी (19) और कुंति उर्फ विशाखा…
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंत निराशाजनक रहा। मैदान पर लगातार तीसरी हार के बाद अब टीम को धीमी ओवर गति के कारण भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट में तय समय के भीतर पूरे ओवर नहीं करने के लिए पाकिस्तान पर जुर्माना लगाया गया है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी काटे गए हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार, समय में मिली छूट को जोड़ने के बाद पाकिस्तान की टीम निर्धारित लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के…
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को कहा कि कम बारिश के कारण राज्य के 18 जिलों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और इससे संबंधित आंकड़े मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले आठ से 10 दिनों में और बारिश होने से राज्य में स्थिति में सुधार आएगा। बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज 18 जिलों के आंकड़े मेरे पास आए हैं।ये आंकड़े कल मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। हमने 18 ऐसे जिलों की पहचान की है जहां स्थिति विशेष रूप से खराब है और मुझे इसकी रिपोर्ट मिल…
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर कवि-संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रामबोला’ बनाने का निर्णय लिया है। भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रख्यात तुलसीदास को ‘रामचरितमानस’ के जरिए रामायण की कहानी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसे आम बोलचाल की अवधी में लिखा था।तुलसीदास पर आधारित फिल्म का निर्देशन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और…
सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के बाद सोमवार को भी दबाव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,300 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक के आगामी ब्याज दर संबंधी फैसले पर है। बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और महंगाई की चिंता ने सोने की चमक को कुछ फीका किया है।मौजूद जानकारी के अनुसार, सोमवार को भारतीय समय दोपहर करीब 2:50 बजे हाजिर सोना लगभग 4,290.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह स्तर हाल के अगस्त-सितंबर के ऊंचे भाव से काफी नीचे है।…
प्रतिभाशाली पहलवान नीशू ने सोमवार को यहां सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में 53 किग्रा वर्ग में जीत हासिल कर एशियाई खेलों के लिए चुनी गई अंतिम पंघाल के खिलाफ फाइनल मुकाबला तय किया। नीशू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में बेहद कड़े मुकाबले में थिश्का को हराकर 53 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज की। नीशू और अंतिम पंघाल के बीच होने वाला फाइनल ट्रायल यह तय करेगा कि 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।भारतीय कुश्ती…
During certain seasons, you may notice a sudden increase in hair fall, with extra strands appearing everywhere, from your pillow and hairbrush to the shower drain. This can naturally make you feel anxious. While seasonal hair fall is common, when can it be considered normal, and when should you start worrying about your hair?ALSO READ: Can your hair reveal health problems early? Scientist explains why you should track itDr Mayank Singh, celebrity hair transplant surgeon, founder of Crown, The Hair Transplant Experts, with 23 years of surgical experience, told HT Lifestyle that this concern is frequently raised at his clinic.…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.