© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
What did Katrina Kaif say?“There is no one way that beauty looks, according to me, whether you are dusky, whether you are fair, whether you are voluptuous, whether you are skinny. There is no ideal form of beauty; I really, really believe that. Physical beauty is when that person is confident inside, and you get a sense that this person knows who they are and values who they are, and does not seek outside validation. When I meet a woman or a man, or actually any person, and who I sense that this person does not need validation from anyone—…
गुजरात सरकार ने औद्योगिक और कृषि उत्पादों के लिए ग्रामीण इलाकों में सम्पर्क बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कच्छ और बनासकांठा जिलों में ‘हाई-स्पीड कॉरिडोर’ पहल के तहत 692 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ में तीन सड़कों को सात मीटर से 10 मीटर तक चौड़ा और उन्नयन करने के लिए 363 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों में पांध्रो-नारायण सरोवर रोड, लखपत-नारायण सरोवर रोड और दयापर-सुभाषपर-पांध्रो रोड शामिल हैं।इसमें कहा गया है कि सड़कों को बेहतर बनाने से नारायण सरोवर और…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत और जापान की मित्रता की जड़ें दोनों देशों की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में गहराई से जुड़ी हुई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री साय से रविवार देर रात जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी से आए 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। भारत-जापान छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छत्तीसगढ़ पहुंचे विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री साय ने संवाद किया।इस दौरान भारत और जापान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, बौद्ध विरासत, शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप तथा दोनों देशों के युवाओं के बीच बढ़ते संवाद…
ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले के एक दंपति को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक निवेशक से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एसएन समद ने बताया कि सुंदरगढ़ के साइबर अपराध और आर्थिक अपराध पुलिस थाने के अधिकारियों ने रविवार को मयूरभंज जिले के बारीपदा से दंपति को गिरफ्तार किया।दोनों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। समद ने बताया कि दंपति ने एक कंपनी शुरू की थी और भुवनेश्वर समेत विभिन्न स्थानों पर उसके कार्यालय खोले…
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों से निपटने के लिए शीर्ष अदालत और उच्च न्यायालयों की ओर से विकसित तंत्र “मजबूत”, “बेहद प्रभावी” और समय पर कार्रवाई करने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित छठे राम जेठमलानी स्मृति व्याख्यान में ‘न्याय होता हुआ दिखना चाहिए : कानूनी व्यवस्था के आधार के तौर पर पारदर्शिता और जनता का भरोसा” विषय पर मुख्य भाषण देते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सुधार ही नियम होना चाहिए और कोई भी संस्था एक ही स्थिति में बने रहकर न तो टिक सकती है और न ही उस पर…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद को उनकी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों सहित सभी को निमंत्रण भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने अपने गृहनगर कनकपुरा में संवाददाताओं से कहा, हमने सभी को आमंत्रित किया था।जहां तक प्रोटोकॉल का सवाल है, तो मंच पर किसे होना चाहिए, इसके लिए हमारे अपने नियम हैं। शिवकुमार ने कहा, जहां तक हमारी पार्टी के अध्यक्ष का…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिका के टेक्सास में जी20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक से इतर क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम की पहली बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मई में नयी दिल्ली में ईंधन सुरक्षा फोरम की घोषणा की गई थी। इसका मकसद इस समूह को भविष्य में ऊर्जा से जुड़े झटकों से बचाना था।अमेरिकी ऊर्जा विभाग में उपमंत्री जेम्स पी डैनली ने सोमवार को कहा, “इस हफ्ते टेक्सास में ‘क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम’ की बैठक होगी, जो…
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को दावा किया कि शहरी निकाय चुनाव के परिणामों ने भाजपा सरकार के ‘‘खराब प्रदर्शन’’ को प्रतिबिंबित किया है। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल की कांग्रेस पर मत प्रतिशत की बढ़त एक प्रतिशत से भी कम रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डोटासरा ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में परंपरागत रूप से भाजपा को बढ़त मिलती रही है, खासकर सत्ता में रहने के दौरान, लेकिन इस बार के परिणामों से स्पष्ट है कि पार्टी यह बढ़त कायम नहीं रख सकी।उन्होंने दावा किया कि वसुंधरा राजे…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को लोगों से ‘‘असुरों और राष्ट्रविरोधी ताकतों’’ से सतर्क रहने का आग्रह किया। उनका इशारा परोक्ष तौर पर वाम दलों की ओर था। शुभेंदु अधिकारी ने सात्विक संस्कृति की रक्षा करने का भी आह्वान किया और दावा किया कि मई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद इसे राज्य में ‘‘फिर से स्थापित’’ किया गया है।मुख्यमंत्री अधिकारी ने ये टिप्पणियां शहर में गणेश प्रतिमा की स्थापना के दौरान कीं। उन्होंने कहा, ‘‘सुबह से मुझे गणेश पूजा मनाने और पूजा शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर मुख्य रूप से…
राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में भाजपा ने कोटा नगर निगम में बहुमत हासिल करते हुए 100 में से 55 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस को 40 और निर्दलीयों को तीन वार्ड में जीत मिली। अधिकारियों ने बताया कि कुछ वार्ड में ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोटा और सुकेत में सभापति और उपसभापति पद के चुनाव स्थगित कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव राजेश वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, ईवीएम में खराबी के बाद कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 87, वार्ड संख्या 44 और वार्ड संख्या 11 तथा सुकेत नगरपालिका के वार्ड संख्या 4…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.