© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेल में बंद कार्यकर्ता उमर खालिद पर आधारित वृत्तचित्र के बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसयूआई) में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थायी रूप से रद्द करने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की सोमवार को मांग की। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनएलएसयूआई प्रशासन के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने का भी आग्रह किया। एबीवीपी की बेंगलुरु इकाई ने एक बयान में कहा कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और विधि एवं न्याय…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अगर सहयोगी देश रूस से उनके देश (यूक्रेन) के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की वास्तविक प्रतिबद्धता हासिल करने में सफल रहते हैं, तो कीव रूसी क्षेत्र पर हमले रोकने के लिए तैयार है। जेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर “हमला न करने” पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस कथित समझौते के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।रूस ने…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान में स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में पार्टी की “ऐतिहासिक जीत” के लिए राज्य के लोगों का सोमवार को “आभार जताया।” नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के लोगों ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका अटूट विश्वास है।” उन्होंने लिखा, “भ्रम फैलाने वालों और ‘नाराज फूफा’ जैसे लोगों को दरकिनार करते हुए राजस्थान ने जनकल्याण, विकास और सुशासन की नीतियों पर मुहर लगाई है।” नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और “दिन-रात मेहनत…
किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसानों ने सोमवार को पंजाब के कई कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों और आवासों के बाहर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर बातचीत नहीं करती है तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। केएमएम ने 12 सूत्री मांग-पत्र को लेकर पंजाब के कई मंत्रियों के आवास और कार्यालयों के बाहर धरना देने का आह्वान किया है। उनकी प्रमुख मांगों में कर्ज माफी और किसान-मजदूर आंदोलनों में भाग लेने वालों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है।होशियारपुर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह के आवास के बाहर…
राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते। भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगमों में से चार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम में बहुमत हासिल किया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ नगर परिषद में भी उसने उल्लेखनीय जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए राज्य में 2,273 वार्ड जीते। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर…
केरलम की एक लोकप्रिय महिला ‘ट्रैवल व्लॉगर’ ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के बामियान शहर में “मुजाहिदीन” ने उसे “गिरफ्तार” कर लिया है। यह महिला व्लॉगर कुछ समय पहले अफगानिस्तान की यात्रा पर गई थी और वहां से अपने सोशल मीडिया पेज पर कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी है।‘बैकपैकर अरुणिमा’ ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले कथित आधिकारिक संदेश का अनुवाद साझा किया, जिसके मुताबिक अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क…
बारां नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के 15 साल पुराने बोर्ड को सत्ता से हटा दिया और सोमवार को घोषित नतीजों में 60 में से 31 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। बारां नगर परिषद में कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा नौ वार्ड तक सिमट गयी। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।परंपरागत रूप से बारां नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। बारां नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौड़ ने ‘आप’ की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव का नेतृत्व किया। राठौड़…
दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एचएफसीएल ने ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘प्रीफॉर्म’ की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, कंपनी के निदेशक मंडल ने ऑप्टिकल फाइबर के लिए 46 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना, ऑप्टिकल फाइबर केबल के लिए 56.4 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना और प्रीफॉर्म के लिए 300 टन सालाना की अतिरिक्त क्षमता विस्तार को मंजूरी दी है।कंपनी ने बताया, ‘‘प्रस्तावित क्षमता विस्तार के लिए अतिरिक्त पूंजीगत व्यय लगभग 820 करोड़ रुपये…
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को अपने तीन दिवसीय अयोध्या दौरे के दूसरे दिन राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सर्किट हाउस में ठहरे मिश्र आज सुबह मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। उन्होंने मीडिया से बात करने से परहेज किया और केवल इतना बताया कि उनकी पीठ में दर्द है और वह थोड़ा अस्वस्थ हैं।उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को मीडिया से बातचीत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मिश्र ने मंदिर परिसर के अंदर निर्धारित निर्माण कार्यों पर समीक्षा बैठकें कीं और शेष कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर…
दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। ‘‘विघ्नहर्ता’’ भगवान गणेश की विभिन्न आकार और रंगों की प्रतिमाओं की पूजा की गई। घरों में पूजा के लिए रखी गई साधारण मिट्टी की प्रतिमाओं से लेकर सार्वजनिक पंडालों में 60 से 70 फुट ऊंची विशाल प्रतिमाओं तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाई।दक्षिणी राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। तमिलनाडु में घरों में…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.