© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
‘वंदे मातरम’ को लेकर विपक्ष में मतभेद देखने को मिला, क्योंकि कांग्रेस ने मंगलवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण को गाए जाने पर आपत्ति जताई। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण के दौरान खड़े होने पर पार्टी ने असहमति जताई। कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “वंदे मातरम का पूरा वर्शन उस मिली-जुली और अनेकता वाली सोच के साथ मेल नहीं खाता, जिसकी कल्पना हमारे आज़ादी…
दुबई, नौ सितंबर सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी तो कड़ी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अतीत में अक्सर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है और यह इस मैच में भी देखा जा सकता है।मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय पुरूष टीम का बांग्लादेश…
मुंबई, नौ सितंबर भारत में वरिष्ठ नेतृत्व का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और 94 प्रतिशत अधिकारी नए अवसर तलाशने के लिए तैयार हैं। इसका प्रमुख कारण करियर में तेजी से आगे बढ़ने की आकांक्षा है। माइकल पेज इंडिया का हिस्सा पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया की ‘एग्जीक्यूटिव कंपनसेशन एंड टैलेंट ट्रेंड्स’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नेतृत्व का परिदृश्य लगातार अधिक गतिशील हो रहा है।रिपोर्ट में कहा गया कि देश में 1,200 से अधिक वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारियों के सर्वेक्षण पर आधारित अध्ययन के अनुसार, अधिकारी करियर में तेजी से आगे बढ़ने, व्यापक जिम्मेदारियां संभालने और अधिक प्रभाव…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। प्रशासन ने कानून की पढ़ाई कर रहे एक 20 साल के छात्र को ‘सरकार-विरोधी प्रचार’ फैलाने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए साथी छात्रों को उकसाने के आरोप में प्रिवेंटिव नोटिस (एहतियाती नोटिस) जारी किया था। कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शनों में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद कोई भी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ऐसा आदेश जारी नहीं कर सकता था। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि जब सीनियर वकील विश्वजीत भट्टाचार्य ने बेंच…
‘बिग बॉस 20’ के तीसरे एपिसोड में ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के रोमांच के साथ-साथ घर में सीजन का पहला नॉमिनेशन राउंड पूरा हुआ, जिसने सदस्यों के बीच आपसी समीकरण पूरी तरह से बदलकर रख दिए। टास्कमास्टर कनिका मान की स्पेशल पावर के बाद सबसे पहले काज़ी अहमद तौकीर रेस से बाहर हुए। इसके बाद ईशा रिखी, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, मैरी कॉम, रोहेद खान, अरिशफ़ा खान और स्काउट भी एक-एक कर कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए। आखिरकार कैप्टेंसी के लिए गुल्लू, आसिफ़ खान और यंग डीएसए के बीच कड़ा…
भारत ने बुधवार को सऊदी अरब में एनर्जी सुविधाओं पर यमन के हूथी विद्रोहियों के हमलों की निंदा की। भारत ने कहा कि ऐसे हमलों से क्षेत्रीय सुरक्षा कमज़ोर होती है और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में नेविगेशन की आज़ादी को खतरा पैदा होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ये टिप्पणियां भारतीय पक्ष की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया थीं। इससे पहले मंगलवार को हूतियों ने कहा था कि उन्होंने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दक्षिणी सऊदी अरब में तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया है। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों…
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, नौ सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने इस विश्व निकाय खासकर सुरक्षा परिषद में ‘‘सार्थक’’ सुधारों का आह्वान किया है, ताकि इसे ‘‘भविष्य के लिए और अधिक सक्षम’’ बनाया जा सके तथा लोगों का उस पर भरोसा फिर से कायम हो। मंगलवार को महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष का पद संभालने वाले रहमान यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ‘पीटीआई’ के सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि उनकी अध्यक्षता लंबे समय से अटकी और धीमी गति से आगे बढ़ रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया…
Have you ever noticed that emergency doors open outwards? In today’s edition of HT Lifestyle’s ‘Everyday Explained’, we look into the history of doors, especially when emergency exit doors always open outside — there’s a key safety logic behind it.Also Read | Everyday Explained: Why does your stomach growl when you’re hungry? Here’s what’s really happening Why do emergency exit doors open outwards?It’s not a random architectural choice. Often, doors in public buildings such as theatres, schools, stadiums, and shopping centres, including the emergency exits, open outward to facilitate safe emergency evacuation.During hazardous incidents such as a fire or a…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस मामले में अब तक हुई पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए पीजी आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी…
जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का मानना है कि इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने के बजाय, इस चुनौती का सामना करके इवेंट को और खास बनाया जाना चाहिए। भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेलेगी, जो क्रिकेट और बेसबॉल मैचों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। इसे भी पढ़ें: India के New Zealand दौरे के लिए 50000 से अधिक टिकट बिके, फैंस में भारी उत्साहमीडिया से बातचीत के दौरान गावस्कर ने…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.