© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
हैदराबाद, नौ सितंबर तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 22 सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीआरएस सदस्यों ने आसन के समक्ष आ कर ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने दो दिन पहले पार्टी की महिला विधायकों के खिलाफ पुलिस की कथित मनमानी (जब पुलिस ने विधानसभा गेट पर बीआरएस विधायकों को रोका) और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव…
अमेरिका ने कनाडा से आने वाले दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय और मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को बताया कि यह प्रतिबंध तीन सप्ताह में लागू होगा। इससे पहले मंगलवार को कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया था। इन कदमों से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। कनाडा के जवाबी शुल्क लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के उत्पादों को अमेरिका की बड़ी और दीर्घकालिक…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंचने से घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500.25 अंक फिसलकर 75,060.61 अंक पर और एनएसई निफ्टी 129.40 अंक लुढ़कर 23,506.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों…
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रदेश क्रिकेट संघों से पूछा है कि वे राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 के दायरे में क्यो नहीं आ सकते। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी मोहना ने मंगलवार को बीसीसीआई के मामले में कुछ क्रिकेट ईकाइयों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। पीठ ने बीसीसीआई और प्रदेश संघों के वकीलों से यह भी कहा कि वे इस बारे में निर्देश लें कि उनके पदाधिकारियों की सेवा की शर्ते 2025 के उस अधिनियम के तहत क्यो नहीं आनी चाहिये जो अब लागू हो…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर बुधवार अपराह्न दो बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-दि27 : कांग्रेस जाति जनगणना प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जाति जनगणना की पूरी प्रक्रिया विफल हो जाए: कांग्रेस का आरोप नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मौजूदा जाति जनगणना के प्रारूप में ‘ड्रॉप-डाउन’ सूची के बजाय ‘ओपन-एंडेड’ प्रश्न रखने का सरकार का फैसला ‘‘बेहद गंभीर खामी’’ है। पार्टी के अनुसार, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि जाति जनगणना की पूरी प्रक्रिया ‘‘विफल’’ हो जाए।प्रादे51 : तेलंगाना विस बीआरएस लीड निलंबित तेलंगाना विधानसभा…
रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत एक बार फिर आगे आने को तैयार है। विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत दोनों पक्षों के संपर्क में है और अगर युद्ध खत्म कराने में किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ती है तो भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत लगातार यह मानता रहा है कि यह युद्ध का दौर नहीं है और किसी भी संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। भारत का जोर बातचीत और कूटनीति के जरिए रास्ता निकालने…
भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस श्रृंखला के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस श्रृंखला के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च…
कप्तान अनमोल इक्का ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छह गोल किए जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त देकर जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अनमोल ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई थी लेकिन इसके बाद उसने शानदार खेल दिखाया और दनादन गोल दागे। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ पूल ए में 10 अंक के साथ शीर्ष स्थान…
बेन शेल्टन ने US ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ को एक रोमांचक मुक़ाबले में हराया। यह मुक़ाबला न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार सुबह 3:35 बजे ख़त्म हुआ। इससे पहले के मैचों की वजह से नाइट सेशन देर से शुरू हुआ, इसलिए यह मुक़ाबला स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11 बजे शुरू हुआ। आठवें नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी ने 4 घंटे 28 मिनट तक चले इस मुक़ाबले में 7-6 (7-5), 1-6, 3-6, 6-1, 7-6 (10-7) से जीत हासिल की।इसे भी पढ़ें: Asian Games में Team India के लिए आसान नहीं होगी राह: Sunil Gavaskar ने दी बड़ी चेतावनीखास बात…
Health is often associated with a slim body; however, reality is far from what is being seen. A slim body can also be metabolically unhealthy, and a fat body can be metabolically healthy. In an interview with HT Lifestyle, Dr Pankaj Khatana, senior consultant, internal medicine, Marengo Asia Hospitals, Gurugram, revealed what your body weight may not tell you.Also read | ‘Thin-fat’ Indians? Health coach on why ‘40 is new 60 for Indian metabolism’; diabetes, fatty liver rising at young ageCan a slim body be metabolically unhealthy?According to Dr Khatana, being slim or having a normal body weight does not…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.