© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
नोवाक जोकोविच एक बार फिर उस टूर्नामेंट में लौटने जा रहे हैं, जहां उनका रिकॉर्ड अब तक पूरी तरह शानदार रहा है। 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके सर्बिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने चीन ओपन में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि जोकोविच 11 साल के लंबे अंतराल के बाद बीजिंग में इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे।जोकोविच ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की जानकारी दी। उन्होंने चीनी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश साझा करते हुए चीन लौटने और वहां के प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर खुशी जताई।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृहस्पतिवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनका लोकसभा क्षेत्र है। दिल्ली में भाजपा…
एशियाई खेलों में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम किस तरह मैदान पर उतरने वाली है, इसकी तस्वीर अब साफ हो गई है। श्रीलंका ने 2026 एशियाई खेलों के लिए अपनी 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू के हाथों में रहेगी। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल में महिला एशिया कप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था।मौजूद जानकारी के अनुसार एशिया कप की टीम की तुलना में श्रीलंका की टीम में चार बदलाव किए गए हैं। विष्मी गुणरत्ने, निलाक्षिका सिल्वा, चेतना विमुक्ति और देवमी विहांगा को इस बार…
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गोल्डमैन सैक्श और फिडेलिटी समेत कई बड़े संस्थागत निवेशक शामिल हैं। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुदरा निवेशकों के लिए बृहस्पतिवार को खुलेगा।एंकर निवेशकों में सिंगापुर का सरकारी निवेश कोष जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), नॉर्गेस बैंक, ईस्टस्प्रिंग और एचएसबीसी ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट भी शामिल हैं। बीएसई की वेबसाइट उपलब्ध परिपत्र के अनुसार, एनएसई ने 150 एंकर निवेशकों को 1,785 रुपये प्रति शेयर की दर से 3.77 करोड़ से अधिक शेयर आवंटित किए। यह उसके…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्थिर एवं स्पष्ट नीतिगत माहौल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर आयोजित गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत के प्रौद्योगिकी भविष्य को आकार देने में सरकार और उद्योग के बीच करीबी सहयोग की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मोदी ने भारत में प्रतिभा, प्रौद्योगिकी को अपनाने…
भारतीय क्रिकेट में घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले ईरानी कप को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शेष भारत की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में ईरानी कप उनके लिए मैदान पर वापसी और अपनी तैयारी दिखाने का अहम मौका होगा।मौजूद जानकारी के अनुसार पंत को शेष भारत की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पांच दिन का यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर…
दिल्ली पुलिस ने गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के कॉर्पोरेट बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से 12.84 करोड़ रुपये निकालने में कथित तौर पर शामिल एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 317 बार में यह रकम डिजिटली स्थानांतरित की और इनमें एक बैंक का ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ भी शामिल है।विशेष प्रकोष्ठ की आईएफएसओ इकाई में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव त्यागी ने एक बयान में बताया कि इकाई के त्वरित तकनीकी हस्तक्षेप से ठगी की रकम हासिल करने में इस्तेमाल खातों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य बड़े नेता बृहस्पतिवार को वाराणसी में इकट्ठा होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी मोदी के लोकसभा क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी के जन्मदिन को…
भारत और पाकिस्तान के बीच खेल मुकाबलों को लेकर एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशियाई हॉकी महासंघ से 2026 पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को भारत से बाहर कराने या पाकिस्तान के सभी मुकाबले किसी न्यूट्रल जगह पर आयोजित करने की मांग की है। पाकिस्तान की ओर से यह कदम दोनों देशों के मौजूदा संवेदनशील संबंधों और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए उठाया गया है।पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहयुद्दीन अहमद वानी ने बुधवार को इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि महासंघ ने एशियाई हॉकी महासंघ के…
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने बुधवार शाम को कहा कि वह मुंबई के लिए अपनी यात्रा बृहस्पतिवार दोपहर को शुरू करेंगे। फिलहाल चिकित्सा उपचार के लिए बीड के पाटोदा में ठहरे जरांगे ने कहा कि यदि रास्ते में किसी ने उन्हें रोका, तो मराठा समुदाय के लोगों को महाराष्ट्र की राजधानी के लिए कूच करना चाहिए। आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का बुधवार को 19वां दिन था।वे बुधवार तड़के पाटोदा पहुंचे और यहां पर ठहरे क्योंकि गंभीर निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल इलाज की सलाह दी थी।…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.