© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का कड़ा प्रहार जारी है। उधमपुर जिले के दूर-दराज और घने जंगली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान (Anti-Terror Operation) के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।हथियार और गोला-बारूद बरामदऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बुधवार रात करीब नौ बजे मजालता के सुदूर ब्रातेल सोआन और खुब्बन इलाकों में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के कुछ ही देर बाद जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। बिरला ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश…
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 20 दिन से जारी अपना अनशन बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया, साथ ही महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि मराठा आरक्षण से जुड़ी उनकी मांगों पर तीन माह के भीतर विचार नहीं किया गया, तो वह मुंबई में आंदोलन करेंगे। जरांगे ने बीड जिले के पाटोदा में मंत्रियों राधाकृष्ण विखे पाटिल और दादा भुसे, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रसाद लाड, विधायक सुरेश धस तथा वरिष्ठ अधिकारियों वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद यह घोषणा की। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान के कुछ दिन बाद सामने आया है जिसमें…
प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को पुरी तट पर 25 फुट लंबी रेत की विशेष कलाकृति बनाई। यह कलाकृति मोदी के “निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल” विषय पर आधारित है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है।“आशीर्वाद का दिया-25 ईयर्स ऑफ सेवा-हैप्पी बर्थडे मोदी जी” शीर्षक वाली इस विशेष कलाकृति में 2,500 दीयों का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का भव्य दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इस कलाकृति में एक खास संख्यात्मक महत्व है, जो सेवा के 25 वर्षों और 2,500 दीयों को…
Hindi NewsCareerSanjukta CRPF First Woman IG | India Sends AIDS Medicines To Botswana10 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-इंटरनेशनल (NATIONAL)1. विदेश मंत्री एस जयशंकर भूटान की यात्रा पर गए16 सितंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं।जयशंकर इस यात्रा ले दौरान भूटान के विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डी.एन. धुंग्येल से मुलाकात करेंगे।जयशंकर इस यात्रा के दौरान भूटान के राजा नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे साथ ही पीएम शेरिंग टोबगे से भी मुलाकात करेंगे।जयशंकर की ये यात्रा भारत-भूटान के बीच मजबूत…
Sonam Kapoor does it again! The Bollywood fashionista knows exactly how to make a statement with her sartorial choices, and her latest festive look is no exception. For Ganesh Chaturthi, the 41-year-old actor embraced maximalist Indian fashion in a striking ensemble featuring rich red and deep navy hues. With intricate embroidery, statement jewellery and regal detailing, Sonam’s look was all about festive grandeur. Let’s decode her look and take some style notes for the festive season. (Also read: Sonam Kapoor steps out of ‘postpartum sabbatical’ in a stunning Pichwai art-inspired, hand-embroidered ethnic look )Sonam took to Instagram on September 16…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नाम और ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न के साथ पर्चा भरा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब निर्वाचन आयोग के तृणमूल कांग्रेस की पहचान और चुनाव चिह्न पर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी नीत प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावे पर बृहस्पतिवार को अंतरिम फैसला लेने की संभावना है।नंदीग्राम से ममता खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने हल्दिया अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल…
जन्म और मृत्यु के पंजीकरण में देरी से जुड़े नियमों को सख्त बनाने वाले नये कानून के प्रावधान एक अक्टूबर से लागू होंगे। भारत के महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण ने बुधवार को यह जानकारी दी। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को हाल में संसद के दोनों सदनों ने पारित किया था।राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक ने पिछले महीने कानून की शक्ल अख्तियार कर ली। नारायण ने एक गजट अधिसूचना में कहा, “जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 (2026 का 12) की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए…
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने बुधवार को राज्य सेवा परीक्षा-2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को टाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया 20 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होनी थी, लेकिन कुछ ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से इसे स्थगित कर दिया गया।उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सरकार के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती से जुड़ी है। बुधवार को जारी एक नोटिस में आयोग ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की घोषणा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। सीजीपीएससी ने इसे टालने…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.