© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
(तस्वीरों के साथ) चेन्नई, आठ सितंबर दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 11 विकेट अपने नाम कर भारतीय टीम में वापसी की कोशिशों में जुटे बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी घरेलू सत्र उनके लिए बेहद ‘महत्वपूर्ण’ है। मुकेश ने भारत के लिए पिछली बार 2024 में खेला था। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे नई पीढ़ी के तेज गेंदबाजों के उभरने के बीच वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़ गए।दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व…
इंदौर, आठ सितंबर स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर के पहले पायदान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पीएम10 कणों को जिम्मेदार ठहराया है और इनके स्तर को घटाने के उपाय तेज करने की घोषणा की है। सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को 200 में से 197 अंक मिले, जबकि लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। सर्वेक्षण में 195 अंकों के साथ जबलपुर तीसरे और 192-192 अंकों के साथ भोपाल तथा आगरा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।वर्ष 2025 के सर्वेक्षण में 200 में…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार को विधानसभा में किए गए अपने उस वायरल इशारे पर सफाई दी, जिसे DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन के टूटे हुए जबड़े का मज़ाक उड़ाने के तौर पर देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह इशारा अचानक हुआ था और इसका मकसद किसी को दुख पहुँचाना नहीं था। विधानसभा में विपक्षी पार्टी के ख़िलाफ़ एक तीखे भाषण के दौरान, विजय ने अपने जबड़े को छूने वाला जो इशारा किया था, उसके लिए उनकी आलोचना हुई। इस इशारे को स्टालिन के शारीरिक रूप-रंग का मज़ाक उड़ाने के तौर पर देखा गया था। मुख्यमंत्री पर DMK प्रमुख…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर विश्व कप से पहले जर्सी का रंग बदलकर नारंगी करने को लेकर मचे बवाल के बाद अब आगामी एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में नजर आयेंगी। हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने से कहा ,‘‘ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टीम किट के रंगों को लेकर विकल्प दिए थे जिसके बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहली पसंद बनाया। नारंगी रंग दूसरी पसंद है।’’ टिर्की ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए आयोजित विदाई समारोह से इतर कहा ,‘‘मैने विश्व…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा)उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए शेयर के लेन-देन से जुड़े विवाद में भगवती डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की अपील खारिज कर दी। न्यायालय के इस निर्णय को पीयरलेस जनरल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है। बीडीपीएल की याचिका खारिज होने से भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे कॉरपोरेट विवादों में से एक का पटाक्षेप हो गया है।यह विवाद गत तीन दशकों से भी अधिक समय से चल रहा था। न्यायमूर्ति पी.एस.…
रोहतक, 8 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के खिलाफ अभय सिंह चौटाला द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। खरक ने कहा कि किसी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को ‘जाट समाज पर कलंक’ कहना न केवल अभय चौटाला की ओछी राजनीति को दर्शाता है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक भाईचारे के भी पूरी तरह खिलाफ है।खरक ने कहा कि राजनीतिक विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अभय चौटाला अब भाषा की गरिमा भूल चुके हैं। महिपाल ढांडा…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार सीपीआरआई के पूर्व संयुक्त निदेशक राजा राममोहन राव चेनु के खिलाफ नयी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उन पर 3.77 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी में गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर की गई छापेमारी के दौरान विदेशी मुद्रा समेत 3.59 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद एजेंसी ने चेनु की संपत्ति की जांच शुरू की थी।अधिकारियों के…
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स समिट की तैयारी के लिए एक व्यापक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान को अंतिम रूप दिया है। यह समिट 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। इस समिट में राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेता और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने पुष्टि की कि विदेशी प्रतिनिधियों की आवाजाही को सुगम बनाने और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए राजधानी भर में व्यापक सुरक्षा और आवाजाही से जुड़े प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: आखिर युवाओं के बीच क्यों…
गुवाहाटी, आठ सितंबर कांग्रेस की असम इकाई ने मणिपुर के एक संगीतकार की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद मंगलवार को दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। विपक्षी दल ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि 54 वर्षीय संगीतकार सी. विक्रम सिंह की सोमवार तड़के दिल्ली के किलोकारी गांव स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले (डिलीवरी बॉय) कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों के एक समूह ने कथित रूप से पिटाई कर दी थी।उन्होंने बताया कि सिंह ने वहां…
आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्रचलन बढ़ा है, क्योंकि इसमें थोड़ी सी जोखिम उठाने और सही रणनीति अपनाने से बैंक ब्याज या एफडी से ज्यादा रिटर्न प्राप्त होता है। इसलिए वित्तीय सलाहकार बताते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सबसे बड़ी गलती रिटर्न के पीछे भागना और अपने लक्ष्य, जोखिम तथा समय-अवधि को नजरअंदाज करना है। देखा जाए तो म्यूचुअल फंड के निवेशक 10 आम गलतियाँ कर ही बैठते हैं। प्रायः हर किसी से यह हो जाती हैं। इसलिए इन गलतियों से बचें और एक बेहतर आर्थिक भविष्य प्राप्त करें। म्यूचुअल फंड निवेश की कुछ महत्वपूर्ण गलतियाँ…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.