© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
भाजपा के राजनीतिक गलियारों में एक सवाल सबको बेचैन किए हुए है कि आखिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन युवाओं के बीच क्यों नहीं चमक पा रहे हैं? क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव, आप नेता अरविंद केजरीवाल, जनसुराज नेता प्रशांत किशोर आदि जैसे राजनीतिक क्षत्रपों को सियासी रूप से निपटाने के लिए नितिन नवीन के रूप में जो राजनीतिक तुरूप का पत्ता चला है, वह अब मनहूसियत की ओर अग्रसर है! कहीं विपक्ष के इशारे पर थिरक रहा “जेन-जी” भारी पड़ रहा है तो कहीं सवर्ण…
ऐसा लगता है कि हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीमों के लिए केसरिया रंग को मुख्य रंग बनाने के अपने विवादित फ़ैसले को बदल दिया है। अब जापान में होने वाले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला, दोनों टीमें अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में खेलेंगी। यह फ़ैसला नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए FIH हॉकी वर्ल्ड कप में केसरिया किट के चर्चा का विषय बनने के कुछ हफ़्तों बाद आया है। टूर्नामेंट से पहले, हॉकी इंडिया ने अपनी लंबे समय से चली आ रही नीली जर्सी को बदलकर केसरिया रंग अपना लिया था। उन्होंने नीले रंग के मैदान पर साफ़ न…
लखनऊ, आठ सितंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का मतलब ‘अल्टिमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास विरासत, हुनर, मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता और देश का सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा युवा कार्यबल भी हमारे पास है।अब इसी ताकत के सहारे उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर कपड़ों का केंद्र बनाना है। हमारा लक्ष्य फाइबर से यार्न, यार्न से फैब्रिक, फैब्रिक से गारमेंट और गारमेंट से ब्रांड होते हुए पूरी मूल्य श्रृंखला प्रदेश में विकसित करने का है। मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री दो दिन के उत्तर…
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देते हुए चीन के साथ संबंधों, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, रूस-यूक्रेन युद्ध, नेपाल में राहत एवं बचाव अभियान, बांग्लादेश, संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव और एलएसी पर भारत-चीन सैन्य वार्ता समेत कई अहम मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और चीन के संबंध धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों का क्रमिक सामान्यीकरण हो रहा है और इस प्रक्रिया में लोगों के बीच संपर्क यानी ‘पीपुल-टू-पीपुल’…
विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को 2027 के साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स में भारत की भागीदारी के बारे में अपना रुख साफ़ किया। इन खेलों की मेज़बानी पाकिस्तान को करनी है। मंत्रालय ने कहा कि इस पर फ़ैसला राष्ट्रीय खेल नीतियों और अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बॉडीज के तय नियमों के आधार पर लिया जाएगा। इस क्षेत्रीय खेल आयोजन के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने युवा मामले और खेल मंत्रालय की मौजूदा गाइडलाइंस का जिक्र किया। इसे भी पढ़ें: IOA ने NSGA के तहत संविधान संशोधन को…
मुंबई, आठ सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मुद्रास्फीति की संभावनाओं और उपभोक्ता विश्वास का आकलन करने तथा मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए। आरबीआई ने सितंबर चरण के परिवारों के मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) और शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) के साथ ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) भी शुरू करने की घोषणा की। आईईएसएच के तहत 19 शहरों में परिवारों से व्यक्तिगत उपभोग के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति को लेकर उनकी धारणाओं तथा भविष्य की उम्मीदों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।वहीं, यूसीसीएस में 19…
(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, आठ सितंबर नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि बचाव दल अब भी 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं जबकि अब तक 13,583 लोगों को बचाया जा चुका है।नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग प्रभावित इलाकों…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि विभिन्न न्यायाधिकरणों के कुल 248 सदस्यों को ‘न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम-2026’ के तहत कार्यकाल बढ़ाने के योग्य पाया गया है और उनकी सेवा में विस्तार किया जा रहा है। सरकार ने कहा कि न्यायाधिकरण के नए कानून के तहत योग्य पाए गए सदस्य तब तक अपने पद पर बने रहेंगे, जब तक वे तय पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर लेते या अधिकतम आयु सीमा तक नहीं पहुंच जाते। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस तथ्य पर…
शेर-ए-पंजाब लीग 2026 के इस सीज़न में अब तक कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। हालांकि, नमन धीर की पारी जैसा असर किसी और का नहीं रहा। टूर्नामेंट के 18वें मैच में अमृतसर सूरमास का मुकाबला मोहाली किंग्स से हुआ। मुकाबले की शुरुआत अमृतसर सूरमास की बल्लेबाज़ी से हुई। टीम ने अपनी पारी की शुरुआत सहज धवन के एक रन से की, लेकिन नमन धीर का प्रदर्शन सबसे खास रहा; यह स्टार बल्लेबाज़ क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार रिकॉर्ड्स में से एक के बहुत करीब पहुँच गया था। पारी की शुरुआत करते हुए धीर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत बढ़कर 2,98,448 इकाई हो गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहन की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.5 प्रतिशत थी।फाडा के अनुसार, पिछले महीने ईवी बिक्री में हुई इस वृद्धि में सबसे अधिक योगदान दोपहिया वाहनों का रहा। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 67.05 प्रतिशत बढ़कर 1,83,204 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल समीक्षाधीन महीने में यह…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.