© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
चीन का मकसद बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिये पूरी दुनिया को चीन से जोड़ने का है। इसके लिए वो कई देशों में भारी मात्रा में निवेश कर रहा है। सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत चीन सड़क, रेलवे और ऊर्जा पाइपलाइन बिछाने के लिए पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर लोन दे रहा है। इस परियोजना को साल 2049 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पूरे वैश्विक नेटवर्क का सबसे अहम और रणनीतिक मुकुट है—चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, यानी CPEC। करीब 3,000 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर चीन के शिनजियांग प्रांत को पाकिस्तान के रास्ते सीधे अरब सागर से जोड़ता है।…
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मध्यप्रदेश सरकार के एक निकाय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंगलवार को अस्थायी लीज पर 12,000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित भूमि 17 से 19 सितंबर तक उपलब्ध कराई गई है।आईडीए ने पत्र में स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था आयोजक को स्वयं करनी होगी तथा संबंधित विभागों से कार्यक्रम के लिए…
यमन में हूती विद्रोहियों के नए हमलों के बावजूद भारत को बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) से ऊर्जा की सप्लाई मिलती रही है, क्योंकि इस इलाके में चल रहे संघर्ष के बीच यह अहम जलमार्ग ग्लोबल एनर्जी शिपमेंट के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह रणनीतिक रूप से अहम रास्ता लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और पश्चिमी एशिया से ग्लोबल मार्केट तक ऊर्जा की सप्लाई के लिए एक ज़रूरी रूट है। भारत के लिए इसका महत्व और बढ़ गया है क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग में रुकावट बनी…
अगस्त में भारत के व्यापार घाटे को लेकर राहत देने वाली तस्वीर सामने आई है। कुल निर्यात में आयात के मुकाबले तेज बढ़ोतरी होने से देश का समग्र व्यापार घाटा पिछले साल के इसी महीने के 11.62 अरब डॉलर से घटकर 9.41 अरब डॉलर रह गया। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में वस्तुओं और सेवाओं समेत कुल निर्यात 25.41 प्रतिशत बढ़कर 82.68 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि आयात 92.09 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले निर्यात 65.93 अरब डॉलर और आयात 77.55 अरब डॉलर था।वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगस्त में निर्यात की रफ्तार और…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा करेंगे। वह मिलवॉकी में होने वाली जी20 के सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इस दौरान गोयल के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की भी उम्मीद है। दो दिवसीय जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक 30 सितंबर से शुरू होगी। वर्ष 2026 के लिए अमेरिका जी20 की अध्यक्षता कर रहा है।वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘गोयल की यात्रा के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक होने…
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में एक मस्जिद गिराए जाने के बाद, BJP के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार अपने वोट बैंक को मज़बूत करने के लिए जान-बूझकर मुसलमानों को परेशान कर रही है। 15 सितंबर को बोलते हुए, आज़मी ने नियमों को चुनिंदा तरीके से लागू करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट ऑफिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास जैसी संपत्तियों के पास भी शायद ज़रूरी मंज़ूरी के कागज़ात नहीं हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अधिकारी सिर्फ़ मुसलमानों की संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Pradhan Mantri…
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भरण-पोषण के लिए एक महिला को अनावश्यक रूप से एक साथ कई मुकदमे चलाने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इससे कुटुम्ब अदालतों पर काम का बोझ बढ़ता है और मामलों के निस्तारण में देरी होती है। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने शशि गुप्ता की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। शशि गुप्ता ने लखनऊ की एक कुटुम्ब अदालत में लंबित मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।मामले के अनुसार, कुटुम्ब अदालत ने चार जून, 2024 को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 के तहत पति…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि CBI दिशा सालियन की मौत की जांच करेगी। एजेंसी द्वारा इस मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने अटकलें न लगाने की सलाह दी। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अभी FIR नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि हमें अब देखना चाहिए कि CBI क्या जांच करती है। हमारे लिए अटकलें लगाना सही नहीं है।इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के…
आतंकवाद के प्रश्न पर पाकिस्तान की भूमिका लंबे समय से विश्व समुदाय के लिए चिंता का विषय रही है। आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का दिखावा और आतंकी संगठनों के प्रति नरम रवैया, पाकिस्तान की विदेश एवं सुरक्षा नीति के इस विरोधाभासी चरित्र ने उसकी विश्वसनीयता को लगातार कठघरे में खड़ा किया है। आतंकी सरगना मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई भी इसी विरोधाभास की एक नई कड़ी के रूप में देखी जा रही है। उसे भगोड़ा घोषित करना और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा करना पहली दृष्टि में कठोर कार्रवाई का संकेत देता है, लेकिन पाकिस्तान…
रोम वाला वो क्लिप शायद आपकी फीड पर भी घूमा होगा। पीएम मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को एक छोटा-सा टॉफी पैकेट थमाते हैं, और मेलोनी मुस्कुराते हुए बोल पड़ती हैं— “He gifted us a very, very good toffee।” संयोग ऐसा कि टॉफी का नाम ही था मेलोडी! बस, इंटरनेट ने दोनों नामों को जोड़कर बना दिया ‘Melodi’, और वो मीठा पल रातोंरात एक मीम बन गया। एक साधारण-सी पार्ले टॉफी ने पूरे सोशल मीडिया पर राज कर लिया।लेकिन अगर आप इसे सिर्फ इत्तेफाक समझ रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। भारत की विदेश नीति में डिप्लोमेसी की अपनी अहमियत…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.