© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया और आतंकवादियों के एक संदिग्ध मददगार को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद मजालता के ब्रातेल सोआन और खुब्बन इलाकों में सेना, पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाया।सेना और पुलिस ने इस अभियान में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की, जिनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में की गई है। पुलिस के…
शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कमल हासन और मोहनलाल समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए। शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘आशा है कि आपके आने वाले वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि से भरे हों।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ईश्वर करे कि आप राष्ट्र को प्रेरित करने के लिए हमेशा…
कभी टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अब लाल गेंद के खेल में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। हाल के समय में पाकिस्तान की टीम से दूरी और सीमित मौकों के बीच रऊफ ने घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है। उनका लक्ष्य नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम में जगह बनाना है।हारिस रऊफ फिलहाल पाकिस्तान में खेली जा रही प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में पाकिस्तान टेलीविजन की ओर से खेल रहे हैं। पिछले सप्ताह शुरू हुए इस टूर्नामेंट में…
साढ़े तीन घंटे के स्टॉपओवर को छोड़कर, 10 घंटे से ज़्यादा की थका देने वाली फ़्लाइट के बाद, जब भारतीय खिलाड़ी बुधवार सुबह जापान के नागोया पहुँचे, तो वे आराम करना चाहते थे। लेकिन इसके बजाय, उन्हें 14 घंटे से ज़्यादा समय तक बिना खाने और बहुत कम सुविधाओं के साथ फँसे रहना पड़ा। शहर में खड़े क्रूज़ शिप पर कमरे मिलने का इंतज़ार हर घंटे बढ़ता गया, क्योंकि स्थानीय अधिकारियों से भी कोई खास मदद नहीं मिली। जिन लोगों को आखिरकार रहने की जगह मिली भी, उन्हें भी आपस में सुविधाएँ शेयर करनी पड़ रही हैं, क्योंकि आयोजन समिति…
सेमीकॉन 2.0 योजना के तहत मंजूर चिप विनिर्माण संयंत्रों को पूरी परियोजना के वाणिज्यिक उत्पादन की घोषणा होने तक परियोजना या उसकी किसी भी परिसंपत्ति को बेचने, हस्तांतरित करने या गिरवी रखने की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने बृहस्पतिवार को योजना के दिशानिर्देश जारी करते हुए यह शर्त रखी है। सरकार ने सेमीकॉन 2.0 योजना के तहत 1.27 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन परिव्यय तय किया हुआ है।दिशानिर्देशों के मुताबिक, पूरी परियोजना के वाणिज्यिक उत्पादन की घोषणा तक कंपनी नोडल एजेंसी की पूर्व मंजूरी के बगैर परियोजना की परिसंपत्तियों या उनके किसी हिस्से को बेच या हस्तांतरित नहीं कर सकती…
भारतीय क्रिकेट टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू एकदिवसीय सीरीज से पहले कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम में पंजाब के युवा ऑल राउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकीब नबी को पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट में मौका दिया गया है। वहीं, लंबे समय से चोट से परेशान चल रहे हार्दिक पांड्या को इस टीम में जगह नहीं मिली है।हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। गर्मियों के दौरान लगातार चोट से जुड़ी परेशानियों के कारण वह भारतीय टीम के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट…
अमेरिका में जी20 मंत्री स्तरीय बैठक में भारत ने सुरक्षित, सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया है। विद्युत मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, बैठक में भारत ने कहा कि विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के समग्र विकास के लिए ऊर्जा की सहज और किफायती उपलब्धता बेहद आवश्यक है। केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित जी20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।उन्होंने कुशल नियमन और महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला के सहारे एक मजबूत तथा भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार ऊर्जा प्रणाली…
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। यह बैठक तमेंगलोंग और नोनी जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार महिलाओं समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिन बाद हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई सुरक्षा समन्वय बैठक में राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने और नए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर विस्तार से चर्चा की गई।विज्ञप्ति में कहा गया…
I almost bought a USB charging suitcase until I realised a useful front pocket was far more practical for travel.
आठ साल पुरानी एक घटना को याद करते हुए ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने माना है कि 2018 के गेंद से छेड़छाड़ विवाद की कुछ यादें आज भी उन्हें परेशान करती हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका लौटकर टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर स्मिथ के मन में किसी तरह की घबराहट नहीं है।स्टीव स्मिथ अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे। पहला मुकाबला 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज गक्बेरहा और केपटाउन पहुंचेगी। यह 2018 के बाद पहली बार होगा जब स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेलेंगे।बता…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.