© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
ओडिशा पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छत्तीसगढ़ तथा झारखंड से इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शक है कि इस गिरोह ने लोगों को जमा राशि पर भारी रिटर्न का झूठा लालच देकर करीब 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों को रविवार को गंजाम जिले के छत्रपुर से साइबर पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पालुरगढ़ से काम कर रहा था। मामले में आगे की जांच और फॉरेंसिक एनालिसिस की जा रही है ताकि पैसों के लेन-देन का पूरा ब्योरा, काम करने का तरीका और…
प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने देश के डिजिटल और कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे में अपनी 20.5 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता के तहत सोमवार को हैदराबाद में अपना चौथा भारतीय क्लाउड क्षेत्र शुरू किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंडिया साउथ सेंट्रल क्षेत्र छह अगस्त से सामान्य रूप से उपलब्ध हो चुका है और यह पुणे, चेन्नई तथा मुंबई में स्थित कंपनी के मौजूदा क्लाउड क्षेत्रों में शामिल हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने बताया कि हैदराबाद संयंत्र में शीतलन के लिए पानी का उपयोग प्रभावी रूप से शून्य है और…
मनु भाकर जब 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में पहली बार उतरी तो भारतीय निशानेबाजी का एक प्रतिभाशाली उदीयमान चेहरा थीं , सौरभ चौधरी भी उस जमात में थे और अब सात साल बाद पार्थ माने कामयाबी का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। अठारह बरस के पार्थ ने पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतीय निशानेबाजी की गहराई को फिर साबित किया है। पार्थ के लिये यह पदक निशानेबाजी रेंज पर एक दिन के अच्छे प्रदर्शन का नतीजा नहीं है बल्कि जूनियर से सीनियर स्तर पर खेलने के कठिन सफर की सुखद परिणिति है। जूनियर…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में दो नाबालिग लड़के-लड़कियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘‘शाम सात बजे के बाद कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?’’ उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुए यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला चलाया जाना चाहिए तथा जल्द सजा होनी चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार सरकार…
सोमवार को आइची-नागोया 2026 में हो रहे 20वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने बिना कोई मैच हारे यह मुकाबला अपने नाम किया; लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने तीनों सिंगल्स मैचों में आसानी से जीत हासिल की। लक्ष्य सेन ने जमन अयमन इब्न के खिलाफ़ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026 | Suchika Tariyal ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला MMA ब्रॉन्ज़ मेडल जीताभारतीय शटलर ने…
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार से कॉमेडियन प्रणीत मोरे की उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें गुरुग्राम में एक शो के दौरान कथित तौर पर ‘‘₹370 रुपये की बिरयानी’’ वाली विवादित टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने का अनुरोध किया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश तब दिया जब मोरे के वकील ने न्यायालय को बताया कि कॉमेडियन ने राष्ट्रीय महिला आयोग समेत सभी मंचों पर माफी मांग ली है। वकील ने कहा, ‘‘मैंने सभी मंचों पर माफी मांगी…
जापान के क्रिकेटर 2026 एशियाई खेलों के अभियान से पहले भारत के खिलाफ़ एक खास T20 इंटरनेशनल (T20I) मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मकसद मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ़ जापानी जज़्बा दिखाना है। जापान के ऑलराउंडर बेंजामिन इतो-डेविस, जिन्होंने 25 T20I मैचों में 263 रन बनाए हैं और 31 विकेट लिए हैं, ने इस मैच को लेकर उत्साह ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा कि वे इस चुनौती को स्वीकार करने और ग्लोबल स्टेज पर गर्व के साथ जापान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ICC डिजिटल से कहा कि मैं बस मैदान पर उतरने और…
आत्मविश्वास, प्रक्रिया पर भरोसा और टीम भावना अगर भारतीय निशानेबाजी की नई पीढ़ी की पहचान बन रही है तो रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इसका एक और शानदार उदाहरण पेश किया। इस युवा तिकड़ी ने संयम और निरंतरता के साथ भारत को लगातार दूसरे दिन टीम स्पर्धा का पदक दिलाया जिससे निशानेबाजी में देश के पदकों की तीन हो गई है। भारत ने तीनों ही रजत पदक जीते हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा का फाइनल आज…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष होते हैं, तो BJP को 2027 में 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यादव ने ज़ोर देकर कहा कि मतदाताओं ने राज्य में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का फ़ैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने आने वाले चुनाव की कमान खुद अपने हाथों में ले ली है और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का…
भारतीय सिनेमा के दिग्गजों में शुमार करण जौहर और उनका प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’, लियो मीडिया कलेक्टिव (Leo Media Collective) के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक स्पाई-एक्शन ड्रामा बनाने की तैयारी में हैं। यह महत्वाकांक्षी फिल्म भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के संस्थापक और इसके पहले चीफ रामेश्वर नाथ काओ (R.N. Kao) की रहस्यमयी ज़िंदगी और उनके साहसिक कारनामों पर आधारित होगी। काओ की ज़िंदगी और काम पर आधारित इस स्पाई-एक्शन फ़िल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे 11 अगस्त 2028 को आज़ादी के दिन के वीकेंड पर रिलीज़ करने का प्लान है।यह…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.