© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
भोपाल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। अनेक देशों में हिंदी को देखा, सुना और पढ़ा जा रहा है। डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, सिनेमा और नई तकनीक ने इसके वैश्विक विस्तार को गति दी है।वे केनरा बैंक, भोपाल के अंचल कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता बैंक के अंचल प्रमुख सत्य प्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हिंदी दिवस संदेश का वाचन…
लखनऊ, पांच अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को एक बार फिर अपना फैसला बदलते हुए अपने भतीजे आकाश आनन्द को पार्टी में वापस शामिल कर लिया और उन्हें बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। बसपा प्रमुख ने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बसपा के हित में आकाश आनन्द को पुनः बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर उनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जा रहा है।’’ मायावती ने हाल के दिनों में आकाश आनन्द…
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन के बीच वार्ता के बाद, भारत और स्विट्जरलैंड ने सोमवार को आव्रजन और आवाजाही साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा भारतीय निर्यात की स्विस बाजार में पहुंच बढ़ाने और परमाणु ऊर्जा व रक्षा क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर भी सहमति जताई। पार्मेलिन सोमवार सुबह तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे, जो भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि, इस वर्ष वह दूसरी बार भारत आए हैं।वह इससे पहले फरवरी में आयोजित ‘एआई इंपैक्ट शिखर सम्मेलन’ में शामिल होने आए थे। आवाजाही और आव्रजन…
ब्राजील के खिलाफ 0-4 की हार के बाद अब भारत का सामना 2 बार विश्व कप जीत चुकी उरुग्वे की टीम से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को कोलकाता के ऐतिहासिक साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।भारत ने शनिवार, 3 अक्टूबर को इसी मैदान पर 5 बार की विश्व कप विजेता ब्राजील का सामना किया था। 50,000 से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मैच की शुरुआत में भारत ने ब्राजील को कुछ समय तक दबाव में रखा। खासतौर पर मनवीर सिंह…
समाजवादी पार्टी (SP) के नेता धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस नेताओं से अपील की है कि वे सीट-शेयरिंग की मांगों पर मीडिया में चर्चा करने के बजाय सीधे SP प्रमुख अखिलेश यादव से बात करें। 5 अक्टूबर, 2025 को बोलते हुए, धर्मेंद्र यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मैं अपने कांग्रेस सहयोगियों से कहूंगा कि जिन सीटों पर वे जीत सकते हैं, उस बारे में मीडिया में बात न करें। इसे मीडिया में लाने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर वे हमारे नेता के सामने सही तरीके से अपनी…
दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक परिदृश्य में शक्ति संतुलन तेजी से करवट बदल रहा है। पिछले कुछ समय में चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग जिस आक्रामकता के साथ आगे बढ़ा है, उसने नई दिल्ली के सुरक्षा गलियारों में खतरे की घंटी बजा दी है। हाल ही में चीन द्वारा पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक स्टेल्थ लड़ाकू विमान, विशेष रूप से जे-35 और जे-31 की आपूर्ति करने की खबरें और पाकिस्तानी पायलटों की चीनी वायुसेना के साथ बढ़ती संयुक्त ट्रेनिंग महज एक द्विपक्षीय सैन्य सौदा नहीं है। यह भारत की संप्रभुता, हवाई श्रेष्ठता और दीर्घकालिक सुरक्षा के…
(कुशान सरकार) नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय चयनकर्ता न्यूजीलैंड के आगामी दौर के लिए भारत की तीन टीम का चयन करने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी तय है। न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से आरंभ होगा। उनतीस वर्षीय आकाश पीठ की चोट के कारण सात महीनों से बाहर रहे हैं, उन्होंने ईरानी कप से घरेलू क्रिकेट में सफल वापसी की जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 24 ओवर में 68 रन देकर छह विकेट झटके।इसकी जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने…
विज्ञापनों के प्रति सेलिब्रिटिज की जवाबदेही को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की हालिया टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है कि अपने उत्पादों को बेचने के लिए सेलिब्रिटिज का उपयोग सबसे अधिक किया जाता रहा है। विज्ञापनदाता जानते हैं कि लक्षित उपभोक्ता तक पहुंचने में सेलिब्रिटिज की भागीदारी महत्वपूर्ण हो जाती हैं। लोग सेलिब्रिटिज पर विष्वास करते हैं और विज्ञापनदाता कंपनियां इसी का लाभ अपने उत्पादों को बाजार दिलाने में करते आये हैं। इसीलिए राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मु की टिप्पणी कि सच्चा सितारा रोशनी फैलाता है, अंधेरापन नहीं, आज के संदर्भ में महत्वपूर्ण होने के साथ ही सितारों और सेलिब्रिटिज को समाज…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन समारोहों की शुरुआत इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले बड़े ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम से होगी। BJP के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के 7 अक्टूबर को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से देश को संबोधित करने की उम्मीद है। दिल्ली BJP इस कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5,000 लोगों के शामिल होने की तैयारी कर रही है।इसे भी पढ़ें: UP Rajya Sabha polls: भाजपा ने धर्मपाल सिंह…
जिस अफगानिस्तान को पाकिस्तान घेरने की कोशिशों में लगा हुआ है। इसके लिए लगातार वो कई इलाकों को निशाना बनाकर वहां बमबारी कर रहा है। अब ऐसा करना पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ने वाला है। क्योंकि अब भारत के सबसे पुराने दोस्त रूस ने तालिबान के लिए कुछ ऐसा किया है कि जिसने पूरे पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। हाल ही में जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में स्ट्राइक की थी, तो रूस ने इसकी कड़ी निंदा की थी और पाकिस्तान को ऐसे हमलों से बचने की चेतावनी दी थी। लेकिन अब रूस ने तालीबान को लेकर पाकिस्तान के…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.