© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मदुरै में तनिष्क शोरूम से चोरी किए गए करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य के 11.384 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त एस. राजेंद्रन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि चोरी की यह घटना 11-12 नवंबर की दरमियानी रात सी3 थिलागर थिडल थानाक्षेत्र में हुई थी।उन्होंने इसे गंभीर सेंधमारी का अपराध बताया। इस घटना के बाद, मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ए. जी. इनिगो दिव्यन की देखरेख में नौ विशेष टीमें गठित…
चक्रवात ‘अकवान’ के तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर ओडिशा सरकार संवेदनशील इलाकों, खासकर भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी क्षेत्रों से दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के शुक्रवार को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में चक्रवात से निपटने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।पुजारी ने कहा कि भूस्खलन राज्य के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है, जबकि बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए राज्य में…
महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने सतारा जिले में अदाणी समूह की तराली पंप भंडारण परियोजना पर काम रोकने का आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को समूह के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। वन विभाग ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की मंजूरी नहीं होने का हवाला देते हुए 13 नवंबर को 1,500 मेगावाट की परियोजना पर काम रोकने का आदेश जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक, यह आदेश केवल तीन दिन के लिए था, ताकि कंपनी राज्य सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख सके।कंपनी ने सोमवार को इस संबंध में विस्तृत ईमेल भेजा था और मंगलवार को…
(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 17 नवंबर मुंबई के निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित 177 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में एक यूक्रेनी नागरिक को मंगलवार को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित किया गया। बयान में कहा गया है कि जापिचेंको उर्फ एलेक्स साल 2025 के टोरेस ज्वेलरी मामले में वांछित था। बयान में कहा गया है, “ईडी की तीन सदस्यीय टीम भगोड़े आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते रोमानिया से सफलतापूर्वक भारत वापस लाई और शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची।” ईडी ने कहा, “इंटरपोल से जुड़े मामलों के लिए भारत…
दिल्ली सरकार ने वाहन प्रदूषण मानदंडों को सख्ती से लागू करने की दिशा में कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजधानी भर में स्थित 800 से अधिक वायु प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसीसी) को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अधिकृत पीयूसी केंद्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी गई। गुप्ता ने कहा, ‘‘इस योजना के तहत उन लगभग 500 पात्र स्थानों में से प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की…
(तस्वीरों सहित) नयी दिल्ली, 17 नवंबर पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रेलवे की जमीन पर बनी लगभग 50 साल पुरानी इमारत मंगलवार सुबह ढह जाने से तीन वर्षीय एक बच्चे और 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इमारत में ट्रेनों के कंपन के कारण वर्षों से दरारें पड़ गई थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि इमारत के मालिक सुरेंद्र सिंह (करीब 45) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार, ज्वाला नगर की गली नंबर छह में रेलवे पटरी के पास स्थित यह इमारत रेलवे की जमीन पर बनी थी।…
कई सालों तक अमेरिका भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई करने का सबसे पसंदीदा ठिकाना रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी नौकरी और आगे चलकर वहीं करियर बनाने की उम्मीद में हर साल बड़ी संख्या में छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों का रुख करते थे। लेकिन अब यह तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है। वीजा को लेकर अनिश्चितता, नौकरी मिलने में मुश्किल और आव्रजन से जुड़ी नीतियों में बदलाव के कारण भारतीय छात्रों के बीच अमेरिका का आकर्षण कमजोर पड़ रहा है।अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान (आईआईई) की ओर से 16 नवंबर को जारी ओपन डोर्स 2026 रिपोर्ट के मुताबिक,…
भारत ने मंगलवार को रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दूसरे दर्जे की टीम उतारने के बावजूद भारत ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की। पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी (45+एक मिनट) के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी।भारत ने हालांकि दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मुकाबले का पासा पलट दिया। पाकिस्तान को 59वें मिनट में एक खिलाड़ी के बाहर होने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना…
आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी, जिन्हें उसने अगले सीजन के लिए अपने साथ बनाए रखा है और जिनसे अलग होने का फैसला किया है। इस दौरान वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को रिलीज करना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा है। राजस्थान ने कुल 9 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है, जबकि 17 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।टीम ने खिलाड़ियों की अदला-बदली के जरिए भी अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश की है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर…
भाई बनकर भरोसा जीतने के बाद महिला को नशीला पदार्थ देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी 37 वर्षीय व्यक्ति को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अरुण डबास उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि एक ही जाति से होने के कारण बिट्टू ने भाई बनकर महिला का भरोसा जीता। पुलिस ने बताया कि दोनों का आपस में कोई जैविक संबंध नहीं था और महिला भी उसे भाई की तरह मानती थी। शिकायत के अनुसार, पिछले साल डबास ने महिला…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.