© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने मंगलवार को बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी से तकरीबन 68 लाख रुपये मूल्य का 136 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भेडाघाट थाना क्षेत्र के चौकीताल लम्हेटा मोड़ से नहर के पास कच्चे रास्ते में काले रंग की एक गाड़ी खडी होने की सूचना मिली थी और जब पुलिस ने जाकर इसकी जांच की तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।भेडाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि गाड़ी के पीछे वाली सीट की एक खिड़की का कांच टूटा हुआ था और वाहन…
अमृतसर की एक अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को उसकी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की हिरासत पैरोल दी। यह आदेश सांसद की कानूनी टीम की ओर से 21 से 23 नवंबर तक तीन दिन की अंतरिम पैरोल देने का नया अनुरोध किए जाने के बाद आया। अदालत ने 13 नवंबर को सिंह को 14 नवंबर को तीन घंटे की पैरोल दी थी।हालांकि, असम की जेल में बंद सिंह को पंजाब वापस नहीं लाया जा सका क्योंकि अधिकारियों ने इतने कम समय में…
भारतीय वायुसेना के एएन-32 तथा सी—295 विमानों ने मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा के पास स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के 23 पैरा कमांडो को सफलतापूर्वक पहुंचाया। पूर्वाह्न 11 बजकर 13 मिनट पर एन—32 ने 15 पैरा कमांडो को और सी—295 विमान ने आठ पैरा कमांडो को चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक पहुंचाया। इन दोनों विमान से कमांडो को उतारने में 23 मिनट का समय लगा।यह कवायद भारतीय वायुसेना के नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सामरिक तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सैन्य पहुंच को मजबूत करना है। चीन सीमा के…
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने मंगलवार को किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या को लेकर प्रशासन, विशेषकर पुलिस, की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए और घटना की परिस्थितियों तथा दोनों की मौत से पहले हुई घटनाओं के क्रम पर आधिकारिक स्पष्टीकरण देने की मांग की। पार्टी ने भाजपा से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने और शहीदों का अपमान करने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले भड़काऊ बयान जारी करने के लिए माफी की मांग की। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने यहां पत्रकारों से…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य बेंगलुरु की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है और पिछले तीन वर्षों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बेंगलुरु के इतिहास में विकास कार्यों के लिए इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि का निवेश नहीं किया गया।शिवकुमार महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के गुंजूर में विश्व बैंक की सहायता से संचालित कर्नाटक जल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने संबंधी कार्यक्रम के तहत नालों और…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।चमोली जिले के पीपलकोटी में ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका है। वे कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं।सरकार…
ओडिशा सरकार ने शहरों और कस्बों में यातायात की भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को पार्किंग नीति का मसौदा जारी किया। राज्य में पिछले छह साल में वाहनों की संख्या में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जारी ओडिशा शहरी पार्किंग नीति-2026 के मसौदे का उद्देश्य फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और सड़कों को अधिक सुलभ बनाना भी है।नीति के मसौदे में दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए स्पष्ट रूप से चिह्नित स्थान, प्रमुख सार्वजनिक परिवहन गलियारों के पास पार्क-एंड-राइड सुविधाएं और नई सड़क से हटकर…
पंजाब के मोहाली के रहने वाले ट्रक चालक बलजिंदर सिंह पिछले 15 वर्षों से त्योहारों के दौरान नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे थे और उनकी यह आदत रंग लाई। सिंह ने इस साल पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार जीत लिया और उन्हें 12 करोड़ रुपये मिले। मोहाली के डेरा बस्सी इलाके के हमयुनपुर गांव के रहने वाले ट्रक चालक ने कहा कि वह बेहद भाग्यशाली है कि लॉटरी के माध्यम से अमीर बनने का उसका लंबे समय से संजोया सपना आखिरकार सच हो गया।दो बच्चों के पिता सिंह ने बताया कि वह 15…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मथुरा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहम संगठनात्मक बैठक में भगवान कृष्ण और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा छाया रहा। पार्टी ने ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के नारे के साथ अपने धार्मिक और वैचारिक एजेंडे को धार देने का प्रयास किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर अयोध्या के बाद मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाते हुए कहा, ‘‘अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है।’’ भाजपा की दो दिवसीय बैठक 16 और 17 नवंबर को मथुरा…
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने शीतकालीन सत्र के सुचारू संचालन के लिए मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। विपक्ष ने गंजाम में बाढ़ समेत कई मुद्दे उठाने की तैयारी की है, ऐसे में सत्र के दौरान तीखी बहस होने का अनुमान है। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार से शुरू होने वाले सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई।33 कार्यदिवसों वाला यह सत्र 31 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव, सरकार के मुख्य सचेतक सरोज प्रधान, विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक, कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम और…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.