© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
चंडीगढ़, पांच अक्टूबर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री के एक विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) समेत पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने आदेश दिया। अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से साझा किए गए दस्तावेज प्रथम दृष्टया उनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संकेत…
(अदिति खन्ना) लंदन, पांच अक्टूबर ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान सोमवार को लंदन से शिकागो के लिए उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस ब्रिटेन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि ‘‘तकनीकी समस्या’’ के बाद विमान ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापसी की और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।’’ प्रवक्ता ने…
अमृतसर, पांच अक्टूबर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके अनुसार, पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के ‘लंगर’ में रखी खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया और गुरुद्वारा परिसर के अंदर संपत्ति में ‘‘तोड़फोड़’’ की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय सिख नेता तेजिंदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है।उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से उनकी गिरफ्तारी और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जत्थेदार ने कथित…
दुबई, पांच अक्टूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा खिलाड़ियों को जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं किए जाने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल)’ के तीसरे सत्र से नाम वापस ले लिया। टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर टीम प्रबंधन और पीसीबी के बीच बातचीत चल रही थी। टीम के मालिक कामिल खान ने भी बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर नहीं हो सका।पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए खेद है कि पीसीबी द्वारा…
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग के कुछ फैसलों से संबंधित जनहित याचिका की उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान हुई कार्यवाही के बारे में राहुल गांधी पर ‘‘झूठ बोलने और देश को गुमराह करने’’ का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेता को इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इससे पहले दिन में, गांधी ने दावा किया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ‘‘लोकतंत्र पर आपराधिक हमला’’ करने में शामिल हर व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान इस्तेमाल किए…
रायपुर, पांच अक्टूबर छत्तीसगढ़ में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा/एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एसीबी) ने कथित कोयला लेवी घोटाले में सोमवार को छठा पूरक चालान दाखिल किया, जिसमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जय प्रकाश मौर्य समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। लगभग 10 हजार पन्नों का यह पूरक चालान सोमवार को विशेष न्यायालय में दाखिल किया गया। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि चालान में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है और इनमें से ज्यादातर लोग प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…
मुंबई, पांच अक्टूबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह गिरोह हानिकारक एपीके फाइलों के जरिए पूरे भारत में वरिष्ठ नागरिकों समेत अन्य लोगों से 15.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 36 वर्षीय आरोपी ने साइबर अपराध में लिप्त विभिन्न गिरोहों को 2,805 हानिकारक एपीके फाइलें बनाकर बेची थीं, जिनका बाद में इस्तेमाल देशभर में 9,673 लोगों को ठगने…
अहमदाबाद, पांच अक्टूबर गुजरात में वकीलों ने ‘किराया विधेयक, 2026’ के विरोध में सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे कई जगहों पर अदालती कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने उच्च न्यायालय को बताया कि यह विधेयक “कभी लागू नहीं हो पाएगा।” गुजरात विधानसभा की ओर से 11 सितंबर को पारित किराया विधेयक, 2026 को ‘गुजरात किराया, होटल और लॉजिंग हाउस दर नियंत्रण अधिनियम, 1947’ की जगह लेनी है। यह विधेयक मकान मालिकों और किरायेदारों के अधिकारों और दायित्वों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करता है।हालांकि, वकीलों का कहना है कि किराया विवाद सुलझाने का काम…
लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को सोमवार को आयरलैंड के ऊपर अचानक आपात स्थिति घोषित करनी पड़ी। विमान ने आपात संकेत 7700 जारी किया और कुछ ही मिनटों में अपनी ऊंचाई 37,000 फीट से घटाकर करीब 9,000 फीट कर दी। इसके बाद विमान शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मुड़ गया और सुरक्षित रूप से हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतर गया।मौजूद जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए295 सोमवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से अमेरिका के शिकागो के लिए रवाना हुई थी। इसका शिकागो ओ’हारे हवाई अड्डे तक पहुंचने का…
पणजी, पांच अक्टूबर मुंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि एसआईआर के तहत तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची से जो मतदाता बाहर रह गए हैं, वे एक ‘‘मुश्किल स्थिति’’ में फंस गए हैं, क्योंकि निर्वाचन आयोग पुरानी मतदाता सूचियों का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने कहा कि जब किसी मतदाता को निर्वाचन आयोग से नोटिस मिलता है, तो वह आयोग के समक्ष कहता है कि उसने अपना घर बदल लिया है और वह प्रपत्र-8 (घर बदलने/मौजूदा मतदाता सूची में जानकारी ठीक करने/मतदाता पहचान पत्र कार्ड बदलने के लिए आवेदन) जमा करेगा। पीठ…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.