केरल विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूँकते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट की सबसे बड़ी विशेषता ईसाई (Christian) मतदाताओं को साधने की पार्टी की सोची-समझी रणनीति है। भाजपा ने राज्य के ‘ईसाई गढ़’ माने जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चार प्रमुख क्रिश्चियन चेहरों को मैदान में उतारा है, ताकि दशकों से जारी एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के दबदबे को चुनौती दी जा सके।
ये हैं BJP के 4 ‘क्रिश्चियन वॉरियर’
पार्टी ने मध्य केरल (Central Kerala) की महत्वपूर्ण सीटों पर इन चेहरों पर दांव लगाया है:-
जॉर्ज कुरियन (कंजिरापल्ली): वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन कोट्टायम जिले की कंजिरापल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। ईसाई-बहुल इस क्षेत्र में कुरियन की पकड़ भाजपा के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हो सकती है।
पीसी जॉर्ज (पूंजर): सात बार के विधायक और दिग्गज नेता पीसी जॉर्ज अपनी पारंपरिक सीट पूंजर से ताल ठोकेंगे। 33 वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉर्ज का अनुभव भाजपा के लिए बेहद अहम है।
शोन जॉर्ज (पाला): युवा नेता और पीसी जॉर्ज के बेटे शोन जॉर्ज को पाला निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य और वकील शोन को पार्टी के भविष्य के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।
अनूप एंटनी जोसेफ (तिरुवल्ला): भाजपा के प्रदेश महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ पठानमथिट्टा के तिरुवल्ला से चुनाव लड़ेंगे। यह क्षेत्र ईसाइयों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Indian Navy Maritime Security Shield! नहीं थमेगी देश की रफ़्तार! भारतीय नौसेना ने घेरा उत्तरी अरब सागर, सुरक्षित की भारत की एनर्जी लाइफलाइन
दिग्गजों की फौज: चंद्रशेखर और मुरलीधरन भी मैदान में
भाजपा ने केवल ईसाई चेहरों ही नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय कद के नेताओं को भी चुनावी दंगल में उतार दिया है: राजीव चंद्रशेखर: पूर्व केंद्रीय मंत्री तिरुवनंतपुरम की हाई-प्रोफाइल नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे। वी. मुरलीधरन: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को कझाक्कुट्टम सीट की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य नाम: शोभा सुरेंद्रन, के. सुरेंद्रन, पद्मजा वेणुगोपाल, और फिल्म निर्माता मेजर रवि जैसे नाम भी इस 47 सदस्यीय सूची का हिस्सा हैं। इसके अलावा, पूर्व DGP आर. श्रीलेखा की उम्मीदवारी ने भी सबका ध्यान खींचा है।
इसे भी पढ़ें: मोदी ने गारंटी पूरी की…LPG वालों के लिए खुशखबरी, समुद्र का सीना चीरकर कैसे धड़ाधड़ पहुंच रहे टैंकर
चंद्रशेखर नेमोम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुरलीधरन को कझाकूटम से मैदान में उतारा गया है; ये दोनों ही तिरुवनंतपुरम जिले के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र हैं। BJP ने पूर्व विधायक K अजित को भी वैकोम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जो हाल ही में CPI छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी तय है।
