दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच हांग म्युंग-बो को उम्मीद है कि जब उनकी टीम मॉन्टेरी में विश्व कप ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी तो उसके लिए माहौल घरेलू मैच जैसा होगा।
दक्षिण कोरिया ने जब ग्वाडालाजारा में खेले गए पहले मैच में चेक गणराज्य को 2-1 से हराया था, तब मैक्सिको के दर्शकों ने उनका भरपूर समर्थन किया था।
हांग को अगले मैच में भी इसी तरह के समर्थन की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, ‘‘कल फिर से हमें अपने घरेलू मैदान पर खेलने जैसा अनुभव मिल सकता है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। हम इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।’’
दक्षिण कोरिया ने 2018 के विश्व कप में जर्मनी को हराकर मैक्सिको को अंतिम 16 में पहुंचा दिया था। यही वजह है कि मैक्सिको के फुटबॉल प्रेमी कोरिया की टीम का समर्थन कर रहे हैं।
मैक्सिको के प्रशंसकों ने तब जश्न मनाते हुए मॉन्टेरी में दक्षिण कोरियाई दूतावास तक मार्च किया और नारे लगाए, ‘‘कोरियाई भाई, अब तुम मैक्सिकन हो।
