कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगी। मुचोवा और मेंसिक की चेक गणराज्य की जोड़ी ने मैच टाईब्रेक में दो मैच प्वाइंट बचाकर 5-4, 3-5, 11-9 से जीत दर्ज की। मुचोवा और मेंसिक एक समय टाईब्रेक में 7-9 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
फाइनल से पहले उन्हें आराम के लिए बेहद कम समय मिला। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। फाइनल टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला होगा जो सामान्य टेनिस मैच की तरह खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Sensex 108 अंक टूटा, Nifty में भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज
इसमें सेट छह गेम के होंगे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक होगा। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था। बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी का अभियान 4-5, 4-1, 10-5 से जीतकर समाप्त किया।
