Nepal Floods Live Updates: ग्लेशियर टूटने और बर्फ-चट्टान खिसकने से आई तबाही
Nepal Floods Live Updates: नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस तबाही की शुरुआत नेपाल-चीन सीमा से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुए भूस्खलन के बाद ल्हेंदे नदी में आई बाढ़ से हुई। प्लैनेट लैब्स की उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि जहां पहले हरे-भरे पहाड़ थे, वे अब पूरी तरह से भूरे मलबे और कीचड़ से ढक चुके हैं। सिक्किम विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी विक्रम गुप्ता ने तस्वीरों की जांच के बाद पुष्टि की कि ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा ढहा, जो अपने साथ भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा ले आया। वहीं नेपाल के भूविज्ञानी प्रकाश पोखरेल ने बताया कि यह अचानक आई बाढ़ नेपाल की ओर बर्फ और चट्टान के खिसकने के कारण हुई थी।
