A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)
मुकेश ने ध्रुव राठी पर साधा निशाना
एक्टर ने ध्रुव राठी को निशाने पर लेते हुए कहा ‘ ध्रुव राठी बहुत बोलता है। उसने कहा था कि मैं आ रहा हूं। वह बंगलूरु में सेल्फी ले रहा था। वह कह रहा था कि मोदी जी ने इतना इंतजाम करके रखा है। वह लोगों से अपील कर रहा था कि बड़ी संख्या में आएं। लेकिन इसे गिरफ्तार कर लिया गया।’
कार्रवाई पर क्या बोले मुकेश?
इसके बाद मुकेश खन्ना बोले, गुंडातंत्र से निपटने के लिए लोकतंत्र का यही तरीका ठीक है। कभी-कभी डंडा इस्तेमाल करना पड़ता है। मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करता हूं कि अच्छा इंतजाम किया। प्रदर्शन नहीं हो पाया।
क्या है सीजेपी की मांग?
आपको बताते चलें कि, एक्टर मुकेश खन्ना की यह पोस्ट सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के एलान के बाद आई है। पार्टी मतदाता सूची के एसआईआर से संबंधित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। संगठन ने मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने को लेकर चिंता जताई गई है और संशोधन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग हो रही है।
रिहा हुए दिपके और दो साथी
फिलहाल सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ ही 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।
