कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने का रविवार को संकल्प लिया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ट्रेन रद्द करने, विरोध प्रदर्शन पर पाबंदियां लगाने तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के जरिए ‘‘आपातकाल जैसी स्थिति’’ पैदा कर दी है। कॉजपा के सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश को अपने ही नागरिकों के खिलाफ खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थल पर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे लोगों पर पाबंदियां लगाने के बजाय अधिकारी बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित कर सकते थे।
नेताओं की रिहाई के समय लगाई गई शर्त का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हमें अवैध रूप से हिरासत में रखा था। उन्होंने कहा है कि एक साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए। शांति भंग करने का काम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने किया है।’’
दास ने कहा, ‘‘प्रदर्शन जारी हैं…प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में होंगे।
