घूमने के शौकीन लोगों के लिए भारतीय रेलवे लाया है साउथ इंडियन टूर पैकेज। इस टूर पैकेज में कई मंदिरों के दर्शन कराया जाएगा। एक बार टिकट बुक करने से पहले रुट को अवश्य जान लें। दरअसल, इस पैकेज में साउथ इंडिय के फेमस मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। आइए आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं IRCTC के इस टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी और क्या नहीं?
Spiritual South India टूर पैकेज
– यह पैकेज आपको कन्नियाकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम और त्रिवेन्द्रम दर्शन कराएगा।
– इस पैकेज का नाम है SPIRITUAL SOUTH INDIA EX BHUBANESWAR है।
– पैकेज कोड SCBA45 है।
– इस पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
– वहीं, इस पैकेज में दोपहर का खाना नहीं दिया। मेन्यू पहले से ही तय होगा। अलग खाना खाने से आपको अलग से पे करना होगा।
– इस पैकेज से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पैकेज फीस क्या है?
– यह पैकेज 7 दिनों का है और इसकी शुरुआत 24 जुलाई 2026 से होने जा रही है।
– दो लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 55710 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 53505 रुपये है।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 45230 रुपये तय की गई है।
पैकेज फीस में क्या सुविधाएं शामिल है?
इस पैकेज में आने-जाने की हवाई टिकट का खर्च पहले से ही जुड़ा हुआ है। साथ में आपको एसी होटल में रुकने की सुविधा भी मिलेगी। टूर के दौरान 6 दिन सुबह का नाश्ता और 6 दिन रात का खाना पैकेज में शामिल है। जगह-जगह घूमने के लिए आपको शेयरिंग वाली एसी गाड़ी दी जाएगी। इस पैकेज के साथ IRCTC का टूर एस्कॉर्ट भी रहेगा जो पूरी यात्रा में मदद करेगा। ध्यान दें: टिकट बुक करने के बाद अगर एयरलाइन फ्लाइट में कोई बदलाव करती है तो उसका अतिरिक्त खर्च आपको अलग से देना पड़ेगा।
