राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आ रहे कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में लगाई गई भारी पाबंदियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने “हार स्वीकार कर ली है।”
प्रदर्शन में शामिल होने के वास्ते दीपके शनिवार सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मध्य मुंबई के वर्ली स्थित ‘फोर सीजन्स होटल’ से मुंबई हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। दीपके ने मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली को बंद करना और समर्थकों पर कार्रवाई करना ‘‘ताकत के संकेत नहीं हैं’’, बल्कि उस नेता की घबराहट को दर्शाते हैं जो अपनी ही जनता से डरा हुआ है। हवाई अड्डे पर दीपके ने कहा कि दिल्ली में कई रेलगाड़ियों को रद्द किए जाने समेत कड़ी पाबंदियां लगाए जाने के बीच सरकार “डरी हुई” है।
इसे भी पढ़ें: Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं
उन्होंने बाद में एक्स पर लिखा, ‘‘हमारा प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी ने हार स्वीकार कर ली है। दीपके ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियां ताकत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे नेता को दर्शाती हैं जो अपने ही लोगों से भयभीत है। इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है
राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
