दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे और बॉलीवुड के उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता बाबिल खान अब क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबिल खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग पश्चिम बंगाल के खूबसूरत शहर सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है। यह बाबिल के करियर की पहली मलयालम फिल्म होगी, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: पद्म सम्मान के बाद भावुक हुईं Hema Malini, दिवंगत पति Dharmendra को याद कर लिखा संदेश- ‘मानो धर्मेंद्र जी मेरा हाथ थामे हुए हैं’
खान ने एक बयान में कहा, “मलयालम सिनेमा का मेरे दिल में हमेशा से एक खास स्थान रहा है, क्योंकि इसमें कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया जाता है।
एक अभिनेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विकास अज्ञात में कदम रखने और खुद को पूरी तरह से एक नयी दुनिया, नये लोगों और नयी भावनाओं को समर्पित करने से ही होता है।
उन्होंने कहा, सिलीगुड़ी में गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है।”
इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy Explained | क्या सच में बॉलीवुड से ‘बैन’ हो सकते हैं Ranveer Singh? FWICE के कड़े रुख के बीच समझें इनसाइड स्टोरी
यर का सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसे शुरू करने के लिए वह वास्तव में कृतज्ञ हैं।
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे खान ने 2022 में ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म कला से अभिनय की शुरुआत की।
खान ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज द रेलवे मेन में अपनी भूमिका के लिए भी खूब वाहवाही लूटी।
बाबिल खान ने 2025 में रिलीज हुई लॉगआउट में भी काम किया।
