© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा)देश में त्योहारी खरीदारी का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपना उत्पादन बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कंपनियां अपने डीलर नेटवर्क के पास भी का स्टॉक बढ़ा रही हैं। कंपनियों का जोर बुकिंग के अनुरूप समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने और प्रतीक्षा अवधि कम करने पर है।देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के पास त्योहारी सीजन से पहले करीब 2.2 लाख वाहन की लंबित बुकिंग है। कंपनी ने दो नई उत्पादन लाइन भी शुरू की हैं, जिससे उसकी…
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। आयोग में सीमित सदस्य संख्या के बीच भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती के तहत कुल 1076 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।.आयोग ने 4019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इनमें टीएसपी क्षेत्र के 62 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले रद्द की गई एसआई भर्ती-2021 के इंटरव्यू करीब चार महीने तक चले थे।17 जुलाई 2025 को निकली थी भर्तीRPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 के…
चेन्नई, चार अक्टूबर दिग्गज फिल्म निर्माता सिंगीतम श्रीनिवास राव का बीमारी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राव ने शनिवार रात कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली।उनकी भारतीय सिनेमा में एक विशाल विरासत है। सिंगीतम के पार्थिव शरीर को विरुगंबाक्कम स्थित उनके आवास पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार आज अपराह्न करीब दो बजे चेन्नई के नेसापक्कम श्मशान घाट में किया जाएगा।राव अपनी रचनात्मक प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने राजा पार्वई , अपूर्व सगोदरर्गल , माइकल मदना काम राजन , कधला…
अहमदाबाद, तीन अक्टूबर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा और 36 मीटर ऊंचा पुल बनकर तैयार हो गया है। एनएचएसआरसीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि करीब 118 फुट ऊंचा यह पुल 12 मंजिला इमारत के बराबर है और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के प्रमुख ढांचों में से एक है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य रेल लाइन के पास स्थित है, जो जमीन के स्तर से करीब 14.8 मीटर की ऊंचाई पर है।यह पुल…
तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केएसटीपी सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों और उससे जुड़े एक मलेशियाई ठेकेदार की 2006 में हुई मौत मामले की सतर्कता जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार उस समय राज्य में लोक निर्माण विभाग में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।यह घटनाक्रम पूरे भारत में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। ज्ञानेश…
Celebrity stylist Mohit Rai on the picks that make wardrobe look polished (Instagram)Samarpita Yashaswini is a Content Producer for Fashion (HT Shop Now) at Hindustan Times Digital. She has five years of experience in lifestyle writing, specialising in fashion, beauty, and trend-led commerce content. She covers everything from seasonal must-haves and wardrobe essentials to brand reviews and styling edits that make everyday dressing easier and more exciting.She began her writing journey in 2020, but her love for fashion started long before that. Over the years, she has interned with Times Internet and Desi Martini, and worked with Pinkvilla and Schbang,…
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर उपलब्धता की कमी और मांग बढ़ने के बीच बीते सप्ताह सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया जबकि नई फसलों की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं। मलेशिया में गिरावट के बीच पाम-पामोलीन के दाम में भी गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह उपलब्धता की कमी और कच्ची घानी के तेल मिलों की बढ़ती मांग के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया।आगामी त्योहारों के मद्देनजर भी सरसों तेल की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के लिए सोयाबीन तेल-तिलहन…
When it comes to international love stories, the Instagram version can look effortless. Two people from different countries find each other, blend traditions and build a life together. But behind the reels often lies a quiet, ongoing cultural negotiation. Also read | Ukrainian woman shares difference between gym culture in India and EuropeUkrainian content creator Sandra, who married an Indian man in 2025, decided to address that unspoken part in an October 1 Instagram post. She posted a candid video answering the question: ‘What type of woman will actually be happy with an Indian man?’ Her take sparked an online…
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी किए जाने के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को जवाब मांगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए अमित शाह को इस मामले में जवाब देना चाहिए। गांधी ने कहा, ‘‘जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ इतनी मांग लेकर बैठे हैं कि प्राथमिकी दर्ज कर…
पुणे, तीन अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य कथित अनियमितताओं के खिलाफ पुणे में प्रदर्शन कर रहे महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों से मुलाकात की। सपकाल ने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन पेपर लीक के बावजूद महाराष्ट्र सरकार व्यवस्था सुधारने के लिए तैयार नहीं है।एमपीएससी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी पारिवारिक मित्र हैं। इन परीक्षाओं के जरिये खास लोगों का चयन करने का उद्देश्य है।’’…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.