© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपीन्स पहुँचे तो एक बड़े वैश्विक नेता के रूप में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय का जोश देखते ही बन रहा था। अपने लोकप्रिय नेता को अपने बीच में पाकर भारतीय समुदाय बेहद खुश था। साथ ही मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं और इसकी वजह सिर्फ भारत और फिलीपीन्स के द्विपक्षीय संबंध नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बदलते रणनीतिक और सामरिक समीकरण भी हैं। आसियान शिखर सम्मेलन से लेकर क्वॉड की बैठक तक, मनीला में दुनिया के कई बड़े नेता जुट रहे हैं…
समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और विधायक अबू आसिम आजमी ने सोमवार को महिला आरक्षण के ढांचे के भीतर मुस्लिम और दलित महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना विशेष उप-कोटे (sub-quota) के, हाशिए पर मौजूद इन समूहों को न तो न्याय मिल पाएगा और न ही संसद में प्रतिनिधित्व। यहाँ ANI से बातचीत में, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आजमी ने कहा कि SP प्रमुख अखिलेश यादव इस मामले पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही, उन्होंने मुस्लिम और दलित महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी पार्टी का रुख…
भारत का खाद्य तेल आयात तेल वर्ष 2025-26 (नवंबर-अक्टूबर) में छह प्रतिशत बढ़कर 1.69 करोड़ टन हो गया। वहीं, इसका आयात खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड करीब दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।एसईए ने बयान में कहा कि तेल वर्ष 2024-25 में खाद्य तेल का आयात 1.60 करोड़ टन रहा था और इस पर करीब 1,61,126 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। गैर-खाद्य तेलों सहित कुल वनस्पति तेलों का आयात भी पांच प्रतिशत बढ़कर 1.72 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले 1.63 करोड़ टन…
डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार, सोशल मीडिया पर सूचनाओं की बाढ़, फेक न्यूज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा हो रही नई चुनौतियों के बीच राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जवाबदेही का सवाल केंद्र में रहा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने मीडिया संस्थानों और पत्रकारों से बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को बनाए रखने…
कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक की 16 रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का जिम्मा संभालने वाली सरकारी कंपनी एनबीसीसी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि अगर घर खरीदार उसकी भागीदारी नहीं चाहते हैं तो वह इससे बाहर होने को तैयार है। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने पांच फरवरी को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस आदेश को बरकरार रखा था जिसमें एनबीसीसी को सुपरटेक लिमिटेड की कुल 30 में से 16 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कहा गया था। यह मामला सोमवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला के फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस द्वारा आयोजित गाला डिनर में शामिल होने पहुंचे हैं। यह डिनर 49वें आसियान शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े सम्मेलनों में आए गणमान्य अतिथियों के लिए आयोजित किया गया है, जो “भविष्य की दिशा तय करना” (नेविगेटिंग द फ्यूचर) की थीम पर हो रहे हैं। इस डिनर के लिए प्रधानमंत्री ‘बारोंग तागालोग’ पहने हुए नजर आए, जो फिलीपींस की राष्ट्रीय पोशाक और वहां का आधिकारिक औपचारिक पुरुष परिधान है। राष्ट्रपति मार्कोस ने भी बिल्कुल ऐसी ही पोशाक पहनी हुई थी। दिन की शुरुआत में, प्रधानमंत्री…
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके साथ एक अन्य आतंकी उमर भी ढेर हो गया। मारे गए आतंकियों में लतीफ भट की पहचान इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि उसे घाटी में सक्रिय स्थानीय आतंकियों में प्रमुख माना जा रहा था और 11 नवंबर को CRPF के जवानों पर हुए हमले का कथित मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा था। यह कार्रवाई आतंक के उस नेटवर्क पर सीधा…
अविनाश मिश्रा को अनफॉलो करने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं Eisha Singh, मां ने भी लिखी ये बड़ी बात!
टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ईशा सिंह और अभिनेता अविनाश मिश्रा के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब चर्चा है कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ईशा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं।पार्टी में सरेआम किया था प्यार का इजहार, अब ईशा ने किया अनफॉलोगौरतलब है कि अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने की खुशी में एक पार्टी रखी थी।…
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को धमकी दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विदेश में रहने वाले इस गैंगस्टर ने दावा किया कि उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारियों से उसके समूह की गतिविधियां नहीं रुकेंगी, और कहा कि मुंबई में उसके 200 साथी तैयार हैं। इस पोस्ट में पिता-बेटे की जोड़ी को सीधे तौर पर धमकी दी गई थी और इसका संबंध 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जोड़ा गया…
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की एक याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में कथित तौर पर डराने-धमकाने वाली टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत को बढ़ाने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने यह ध्यान दिलाते हुए कि सांसद को मई में मिली अंतरिम राहत छह अक्टूबर को समाप्त हो गई थी, बनर्जी के वकील से पूछा कि उन्होंने राहत बढ़ाने का अनुरोध पहले अदालत के सामने क्यों…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.