© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह चरमरा गई है’’ और भगवंत मान सरकार पर से लोगों का ‘‘विश्वास खत्म हो गया है।’’ पायलट पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन, पायलट ने जौहरी परमिंदर सिंह के परिवार से मुलाकात की। सिंह की जून 2023 में मोगा में हत्या कर दी गई थी।संवाददाताओं से बात करते हुए पायलट…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने शनिवार को राज्य के मंत्रियों एस रमेश और आधव अर्जुन की तिरुवन्नामलाई स्थित प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर में टोपी पहने एक गैर-हिंदू सहयोगी को कथित तौर पर प्रवेश कराने के लिए आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह मंदिर के नियमों और न्यायिक आदेशों का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इसे मद्रास उच्च न्यायालय के जनवरी 2024 के आदेश का उल्लंघन बताया।इस आदेश के तहत गैर-हिंदुओं को भगवान में आस्था और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने का लिखित आश्वासन दिए बिना मंदिर के ध्वजस्तंभ से आगे जाने…
दिल्ली में एक रामलीला कार्यक्रम के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इस फैसले पर सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन में इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं, जबकि आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना है। पीतमपुरा में वार्षिक रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने कहा कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और इस पहल का मकसद ‘स्वच्छ भारत’ तथा ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियानों के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।समिति के अध्यक्ष और भारतीय…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना राज्य भर में सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। शिंदे ने ठाणे के पास डोंबिवली में डीएनसी स्कूल मैदान में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि सूखा प्रभावित किसान परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी, ताकि वे स्थायी आजीविका कमा सकें।उन्होंने कहा कि शिवसेना ऐसे परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी की…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.