© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस सप्ताह हंगरी की राजधानी में पहली बार विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 11 से 13 सितंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में ट्रैक एंड फील्ड के कई बड़े सितारे अपनी-अपनी स्पर्धाओं में सर्वोच्च स्थान हासिल करने उतरेंगे।इस प्रतियोगिता के लिए बुडापेस्ट का ग्युला झिवोत्स्की राष्ट्रीय एथलेटिक्स केंद्र तैयार है। बता दें कि इसी मैदान ने 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। अब एक बार फिर दुनिया के चुनिंदा एथलीट इसी स्टेडियम में अपना दमखम दिखाएंगे। हालांकि यह प्रतियोगिता पारंपरिक विश्व चैंपियनशिप से अलग होगी, क्योंकि इसमें पदकों के लिए मुकाबला नहीं…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर दक्षिणी दिल्ली के एक फार्महाउस में बने गोदाम में चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान इरशाद (24), पिंटू (26), मिथुन कुमार (24) और अमजद (26) के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 87 वर्षीय वजीर अहमद नाम का व्यक्ति भी शामिल है। उनके मुताबिक, सात सितंबर को एक फार्महाउस में चोरी की सूचना मिली थी, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक याचिकाकर्ता ने उच्चतम न्यायालय से अपील की है कि उन सुरक्षाकर्मियों की जवाबदेही तय की जाए, जिन पर आरोप है कि उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिलाओं को घसीटा और उनके खिलाफ बल प्रयोग किया। दिल्ली में 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुईं; सुरक्षाकर्मियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही भीड़ को तितर-बितर करने…
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल और चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर वापस बेंगलुरु लौट आए हैं। इसके बजाय वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएससीए सचिव एकादश की ओर से थिम्मापैया ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यह लाल गेंद से खेली जाने वाली प्रतियोगिता आमतौर पर कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी की तैयारियों की शुरुआत मानी जाती है।करुण नायर शनिवार को चेपॉक में दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले दक्षिण क्षेत्र के अभ्यास सत्र का हिस्सा थे। हालांकि, लगातार दूसरे मुकाबले के लिए टीम में…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए दो चरणों में चयन ट्रायल कराने का फैसला किया है जिसके तहत एशियाई खेलों के लिए चुने गए पहलवानों को भी विश्व चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। डब्ल्यूएफआई की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों को सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा। इसके बजाय उन्हें ‘फाइनल ट्रायल’ के जरिए विश्व चैंपियनशिप टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी…
चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। टीम के कप्तान ईशान किशन ने ऐसी शानदार पारी खेली, जिसने पूरे मुकाबले का रुख ही बदल दिया। किशन ने 270 रन की विशाल पारी खेलकर दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजों को पूरी तरह परेशान कर दिया। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन की शतकीय पारी खेली, जिसकी मदद से पूर्व क्षेत्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व क्षेत्र ने…
(अदिति खन्ना) लंदन, आठ सितंबर बिटेन ने मंगलवार को वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की और कब्जे वाले फलस्तीनी इलाकों से वस्तुओं के आयात पर पाबंदी लगा दी। वेस्ट बैंक की बस्तियों में ‘‘फलस्तीनियों के जातीय सफाये’’ की निंदा करते हुए ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में बयान देते समय ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड के साथ प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम भी मौजूद थे। अपनी ‘‘गर्व से भरी ब्रिटिश यहूदी’’ विरासत पर जोर देते हुए मिलिबैंड ने ‘‘उचित छूट के साथ प्रतिबंधों की एक नयी और व्यापक व्यवस्था’’ की घोषणा की।मिलिबैंड ने सांसदों…
मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हुए अमेजन के मालवाहक विमान हादसे की जांच तेज कर दी गई है। हादसे के एक दिन बाद जांचकर्ताओं ने विमान से उड़ान संबंधी आंकड़े दर्ज करने वाला मशीन और कॉकपिट में बातचीत रिकॉर्ड करने वाला यंत्र बरामद कर लिया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटनास्थल पर मंजर बेहद भयावह था और मलबा काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है।मौजूद जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक उन वाहनों में सवार थे, जिन्हें रनवे…
चेन्नई, आठ सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा में अपने जबड़े को छूने का उनका हाव-भाव जानबूझकर नहीं किया गया था और पूरी तरह अनजाने में हुआ। विजय ने सात सितंबर की विधानसभा की अपनी भाव-भंगिमा का जिक्र करते हुए कहा, “मेरी शारीरिक हाव-भाव की वह प्रतिक्रिया अनायास हुई थी। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह किसी भी तरह जानबूझकर नहीं की गई थी।” सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, इसलिए मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि इसे किसी की व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली में इस साल पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी या हिंसा की कम से कम तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक मणिपुरी संगीतकार की हत्या भी शामिल है। इन घटनाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सुरक्षा और भेदभाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ताजा मामला 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह का है, जिनकी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में सोमवार तड़के सामान पहुंचाने का काम करने वालों और ढाबा कर्मचारियों के एक समूह ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।पुलिस ने मामले के सिलसिले में सात लोगों…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.