© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, जहां वह तैनात है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सर्राफ की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के आदेश पर दारोगा और ठगी करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उसने बताया कि शिकायत में सर्राफ की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप है कि एसआई मान सिंह ने कारोबारी को जान से मारने…
On the streets of a working-class Abidjan neighbourhood, hundreds of young people gather every week after class to dance the biama, a high-tempo combo of acrobatic twists, frenetic footwork and funny facial expressions.The craze has gripped Ivory Coast where nearly two thirds of the population is aged under 25 since it evolved from the country’s popular coupe-decale dance music a few years ago.In Yopougon, the district where it all began, so-called “biamasseurs” organise the outdoor events where one DJ after another takes to the stage, which is little more than a vacant sandy piece of ground with some plastic chairs…
गुजरात के अहमदाबाद शहर में साबरमती केंद्रीय कारागर के कैदियों की ओर से संचालित मशहूर ‘जेल भजिया हाउस’ को ढाई करोड़ रुपये से अधिक लागत से तीन मंजिला विरासत-आधारित परिसर में तब्दील किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक, अहमदाबाद में आरटीओ सर्किल पर साबरमती जेल के पास स्थित इस तीन-मंजिला परिसर का निर्माण कार्य गुजरात के पुलिस महानिदेशक (कारागार) केएलएन राव की देखरेख में किया जा रहा है और यह पूरा होने के करीब है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि नयी इमारत का मकसद कैदियों के कौशल को बढ़ावा…
(अदिति खन्ना) लंदन, 15 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मंगलवार को लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर इकट्ठा हुए। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने के बाद विजय का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विजय की टीम के एक सदस्य ने आयोजन स्थल के बाहर लाउडस्पीकर पर घोषणा की, “लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम यह कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।सुरक्षा कारणों से हमें इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है।” कार्यक्रम स्थल पर विजय की…
गुरुग्राम में एक जिम मालिक द्वारा तेज रफ्तार कार से एक बाइक सवार महिला को कथित तौर पर टक्कर मारने की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएसडब्ल्यूसी) ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि महिला और उसके परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। एचएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी द्वारा गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को 14 सितंबर को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने इस पर…
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि धर्म और राम मंदिर के नाम पर फैलाए गए “डर, हिंसा और नफरत” का सबसे अधिक नुकसान अयोध्या-फैजाबाद के आम लोगों को हुआ है। फैजाबाद प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोरा ने कहा कि 1990 के दशक में शुरू हुआ ‘‘नफरत का अभियान’’ अयोध्या को डर का केंद्र बना गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने बच्चों और युवाओं को इस अभियान का हिस्सा बनाया, वे आज उत्तर प्रदेश में सत्ता में हैं।उन्होंने कहा कि इस अभियान का नेतृत्व…
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सुलतानपुर से इलाज के लिए लखनऊ लाए गए नवजात की मौत के मामले में प्रदेश सरकार को चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने के लिए समयबद्ध और ठोस कार्ययोजना पेश करने का मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ल की खंडपीठ ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को तत्काल और दीर्घकालिक उपायों की कार्ययोजना शपथपत्र के साथ पेश करने तथा प्रदेश के बजट में चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं के लिए आवंटित राशि का अनुपात बताने को कहा। अदालत ने कहा कि धन की कमी बेहतर चिकित्सा…
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी का निलंबन मंगलवार को रद्द कर दिया, जिन पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 के पारित होने के बाद सोशल मीडिया पर सरकार में “बदलाव” की मांग करने वाली सामग्री साझा करने का आरोप लगाया गया था। अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीआरपीएफ मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीआईजी बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन “तत्काल प्रभाव” से रद्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मामले के तथ्यों पर…
निकी प्रसाद का हरफनमौला खेल केटी मैक की नाबाद 83 रन की शानदार पारी के आगे फीका पड़ गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया महिला ‘ए’ ने मंगलवार को भारत महिला ‘ए’ को 30 रन से हराकर तीन मैचों की अनौपचारिक टी20 शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैक की 83 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने दो विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ‘ए’ की टीम शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद निकी प्रसाद के संघर्ष के बावजूद सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी।बड़े लक्ष्य का पीछा करते…
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने विभूति खंड स्थित समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर कथित फर्जी साइबर कॉल सेंटर से पकड़े गए 119 लोगों की गिरफ्तारी को वैध माना है और कहा कि गिरफ्तारी में कुछ प्रक्रियात्मक कमियां होने मात्र से उसे अवैध नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति रजनीश कुमार और न्यायमूर्ति बबिता रानी की पीठ ने मंगलवार को 14 आरोपियों की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि आरोपियो को गिरफ्तारी के आधार और कारण बरामदगी मेमो के माध्यम से बताए गए थे और उसकी प्रति भी दी गई थी। मामला 30 जून…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.