© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मुंबई में रविवार तड़के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। कार में कुल चार लोग सवार थे।हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली बीएमडब्ल्यू मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को भी टक्कर मार दी।#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from…
भारत के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। वर्ष 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें ब्रिटिश मेजर होसॉन ने पकड़ लिया था। दरअसल, मई 1857 में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी, जिसके बाद अंग्रेजों ने मौजूदा पुरानी दिल्ली की तीन महीने तक घेराबंदी की थी।14 सितंबर को ब्रिटिश फौज की जीत हुई थी तथा शहर पर उसका कब्जा हो गया था। 17 सितंबर को बहादुर शाह जफर को लालकिला छोड़ना पड़ा, जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर…
(अजय मसंद) नागोया, 20 सितंबर भारत की सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर निशानेबाजी में देश के अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1898.0 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की टीम ने 1904.2 अंकों के साथ क्वालीफाइंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।चीन ने पिछले साल अगस्त में शिमकेंट में एशियाई चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 1902.0 के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया। भारत और जापान के बीच रजत पदक के…
इंदौर में शनिवार को कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है।कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ हास्य कलाकार पुलकित मणि भी मंच पर मौजूद थे। दोनों ने मंच पर कुछ पंक्तियां बोलने के साथ इशारे भी किए। बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल और उनका मजाक उड़ाने वाला बताया।सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर साधा निशानाबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने रविवार…
वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें और बढ़ता बॉण्ड प्रतिफल, महंगे कच्चे तेल तथा कमजोर होते रुपये के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार से दूरी बनानी शुरू कर दी हैं। एफपीआई ने सितंबर में अबतक भारतीय शेयरों से 20,974 करोड़ रुपये निकाले हैं। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में हुई बिकवाली से पहले विदेशी निवेशकों ने जुलाई और अगस्त में भारतीय शेयरों में क्रमशः 20,200 करोड़ रुपये और 29,630 करोड़ रुपये का निवेश किया था।सितंबर की बिकवाली के साथ ही 2026 में एफपीआई भारतीय…
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी द्वारा सुपरटेक लिमिटेड की अटकी आवासीय परियोजनाओं में निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने में देरी को लेकर चिंता जताई है। एनसीएलएटी की तीन सदस्यीय पीठ ने रियल एस्टेट कंपनी के लिए अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) की नियुक्ति में हो रही देरी पर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। सुपरटेक फिलहाल कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में है।एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) को आईआरपी की नियुक्ति के लिए नाम सुझाने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन चुकी हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की शाम एक्ट्रस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में उनके बेटी के पैरों के निशान बने हुए हैं।सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटीदीपिका ने फोटो शेयर कि है उसमें उनकी लाड़ली के पैरों के निशान बने हुए हैं। इसके साथ ही लिखा है, ‘बेबी गर्ल का स्वागत है… 19/09/2026’। दूसरी बार दीपिका…
(मौमिता बख्शी चटर्जी)नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत की बढ़ती सेमीकंडक्टर क्षमता को वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में स्थापित कुछ हितधारक ‘खतरे’ के रूप में देख सकते हैं। ऐसे में भारत को संभावित साइबर हमलों, भू-राजनीतिक जोखिमों और अन्य व्यवधानों से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही है। वैष्णव ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत अब ऐसे देश के रूप में उभर रहा है, जो सेमीकंडक्टर के डिजाइन और विनिर्माण-दोनों क्षेत्रों में अपनी क्षमता विकसित कर रहा है। ऐसे में वैश्विक चिप उद्योग में पहले से मजबूत…
‘सीएनएन-न्यूज18’ की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। पायल (46) मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह (मेहता) मुंबई की यात्रा पर थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई।’’ मेहता को एक मेहनती पत्रकार के रूप में जाना जाता था और वह संसद, सरकार…
कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों से लागत पर दबाव बढ़ने के बावजूद देश की प्रमुख एफएमसीजी (रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली) कंपनियां त्योहारी सीजन के दौरान अपने उत्पादों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी करने से बच सकती हैं। कंपनियों का जोर फिलहाल उपभोक्ता मांग और बिक्री की मात्रा बनाए रखने पर है। उद्योग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियां जून तिमाही में ही लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए चुनिंदा उत्पादों की कीमतों में करीब दो से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुकी हैं।ऐसे में दिवाली तक कीमतों में और…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.