© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान की पत्नी अर्पिता प्रधान ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके पति को जेल भेजने के लिए “सत्ता का दुरुपयोग” किया। अर्पिता ने दावा किया कि उनके पति को “झूठे मामलों” में फंसाया गया है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के कोलकाता स्थित मुख्यालय विधान भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्पिता ने जेल में बंद उम्मीदवार प्रधान के “समर्थन” के लिए राहुल गांधी और ममता बनर्जी, दोनों का आभार जताया।साथ ही उन्होंने सभी विपक्षी दलों से छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता…
लखीमपुर खीरी जिले में एक निजी स्कूल के परिसर में एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर की गयी हत्या के बाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बुधवार को स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। सिंह ने कहा कि बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने स्कूलों के लिए 16 बिंदुओं…
दोनों तरफ तनाव बराबर बना था। 8-9 मई की दरमियानी रात सीमा पार से आए पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में लगे थे। तब आसमान में भारत का अभेद्य रक्षा कवच बनकर उभरा स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’। सेकंडों के भीतर दुश्मन के हर हवाई खतरे को भांपना और सटीक प्रहार से उन्हें हवा में ही नेस्तनाबूद कर देना, आकाश ने न केवल अपनी अचूक मारक क्षमता साबित की, बल्कि यह भी दिखा दिया कि आधुनिक युद्धक्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता कितनी घातक और तैयार है। लेकिन किसी भी हथियार की ताकत सिर्फ उसकी…
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी बॉण्ड पर बढ़ते प्रतिफल के बीच घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक से अधिक टूटकर तीन महीने से अधिक के निचले स्तर पर बंद हुआ। वित्तीय, धातु, वाहन और पेट्रोलियम शेयरों में भारी गिरावट से बाजार धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 प्रतिशत गिरकर 73,580.54 अंक पर बंद हुआ।यह सेंसेक्स का आठ जून के बाद सबसे निचला बंद स्तर है। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,264.33 अंक फिसलकर 73,563.92 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक…
टाटा संस के रेगुलेटरी दर्जे को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के साथ चली लंबी प्रक्रिया अब टाटा समूह के भीतर एक अलग सवाल खड़ा कर रही है। टाटा ट्रस्ट्स के बीच यह चिंता सामने आई है कि रिजर्व बैंक के साथ कई वर्षों तक हुई बातचीत, जमा किए गए जवाब और अलग-अलग विकल्पों पर हुई चर्चा की जानकारी कंपनी के सबसे बड़े हिस्सेदार ट्रस्ट्स को पूरी तरह दी गई थी या नहीं।मौजूद जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें रिजर्व बैंक को दी गई दलीलों, रेगुलेटर के साथ हुई सुनवाई और इस पूरी प्रक्रिया…
भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले रेस में दूसरा स्थान हासिल करके अपने पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ा। मचेत्तिरा पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, रामराज विथ्या और थेक्किनालिल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और एथलेटिक्स में भारत के लिए दूसरा पदक जीता। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल में जगह बनाने से पहले, भारतीय टीम ने हीट्स में 3:16.23 का समय लिया था। इसके बाद, उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया, दूसरा स्थान हासिल किया और भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।इसे भी पढ़ें: Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय…
महाराष्ट्र में पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस थाने से संबद्ध 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिरासत में मारपीट करने, अवैध रूप से हिरासत में रखने और हत्या के मामले में आरोपी नाबालिगों समेत कई लोगों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (एमएसएचआरसी) के निर्देशों पर बृहस्पतिवार को यह प्राथमिकियां दर्ज की गई। यह मामले महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संकेत सतीश गोसावी की शिकायतों पर दर्ज किए गए हैं।यह कार्रवाई एमएसएचआरसी के नौ सितंबर के फैसले और उसके बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)…
अमेरिका ईरान के साथ खतरनाक खेल खेलने जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही ईरान ने अमेरिका को पांच दिनों की डेडलाइन दे दी है। सिर्फ पांच दिन। इसकी भी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ईरान ने सीधे-सीधे कह दिया है कि अगर पांच दिनों के भीतर अमेरिका ने ईरान की शर्तों को नहीं माना या कुछ भी दाएं बाएं किया तो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस के समंदर पर भयंकर जंग होगी और तो और जो देश भी अमेरिकी मसूबे में ईरान के खिलाफ ट्रंप का साथ देंगे उनकी फ्लाइट और पानी पर जहाज दोनों महफूज़ नहीं है। अमेरिका को…
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और नीदरलैंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और जल प्रबंधन उप-मंत्री महामहिम जाप स्लूटमेकर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक (IIWW) 2026 के दौरान जल पर रणनीतिक साझेदारी को लेकर भारत और नीदरलैंड के बीच एक द्विपक्षीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, गुजरात सरकार में जल संसाधन और जल आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ईश्वरसिंह पटेल, पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के.के. मीना, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग की सचिव अर्चना वर्मा, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष अनुपम…
एशियाई खेलों के इस वर्जन में खेल मुकाबलों के साथ आयोजन व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है। थाईलैंड के दल ने खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले छह दिनों से उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों की शिकायतों में रहने के लिए कमरे नहीं मिलना, हवाई अड्डों पर लंबे समय तक इंतजार, परिवहन में देरी और भोजन से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों को रहने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे क्रूज जहाजों पर जगह मिलने में काफी समय लग रहा है।…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.