© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
तमिलनाडु विधानसभा का सत्र सोमवार को हंगामेदार मोड़ के साथ शुरू हुआ। विपक्षी दल DMK के विधायकों ने राज्य में हाल ही में हुई हत्याओं और कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार नारेबाजी की और तुरंत चर्चा की मांग की। सदन में हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी सरकार के रुख का बचाव करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को जनता का रक्षक बनना चाहिए, न कि कोई स्वतंत्र ‘पावर सेंटर’ (सत्ता का केंद्र)। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, न कि सत्ता…
मिडिल ईस्ट जल रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और इन सबके बीच भारत की धड़कनें तेज हैं। क्योंकि हम अपनी जरूरत का 89% तेल विदेशों से मंगाते हैं। अगर कल सप्लाई रुक गई तो भारत थम जाएगा। आपने अक्सर सुना होगा कि राजस्थान की रेतीली जमीन पर जीवन जीना कितना कठिन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही तपता हुआ थार रेगिस्तान आने वाले समय में भारत की एनर्जी सिक्योरिटी यानी ऊर्जा सुरक्षा का सबसे बड़ा किला बनने जा रहा है। एक ऐसी जगह जहां पानी मिलना मुश्किल था। वहां अब…
चीन सिर्फ जमीन और समुद्र में ही अपनी सैन्य ताकत नहीं बढ़ा रहा, बल्कि वह आसमान पर अगली पीढ़ी का वर्चस्व स्थापित करने की तैयारी में भी पूरी ताकत झोंक चुका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शिनजियांग के दुर्गम और वीरान रेगिस्तान में स्थित लोप नूर (Lop Nur) को तेजी से विस्तार देकर बीजिंग एक ऐसा विशाल फ्लाइट-टेस्ट कॉम्प्लेक्स तैयार कर रहा है, जो आने वाले वर्षों में चीन के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों और संभावित स्टील्थ बॉम्बर कार्यक्रमों का केंद्र बन सकता है। देखा जाये तो यह अमेरिका को सीधी रणनीतिक चुनौती देने वाली चीन की एयर-पावर महत्वाकांक्षा…
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह लेख बेहद काम का है। दरअसल, भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) ने साल 2026 के लिए 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैसे यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। भर्ती की अधिसूचना 3 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी की गई है।जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?आवेदन करने वाले इच्छु अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे। कौन-कौन से पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी?असल में भर्ती…
मणिपुर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शौर्य चक्र विजेता और पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट विवेक सक्सेना की 80 वर्षीय वृद्ध माँ सावित्री देवी ने दुखी होकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी अधिकारियों की संवेदनहीनता और 22 सालों तक दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद, अब उन्होंने अपने बेटे की शहादत पर मिले मेडल और सम्मान राशि को वापस लौटाने की बात कही है। सावित्री देवी ने अपने बड़े बेटे रंजीत के साथ लखनऊ में आयोजित शिकायत निवारण कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। इसे भी पढ़ें: Udhayanidhi Stalin- Trisha Controversy | स्टालिन…
भारतीय सेना की मारक क्षमता को लेकर अब एक ऐसा फैसला लिया गया है जो कि आने वाले दशकों तक देश की सरहद की सुरक्षा को नई दिशा देगा। AK203 एक ऐसी राइफल जिसने अपनी मजबूती और अचूक निशाने से दुनिया को अपना मुरीद बनाया। अब उसे अपनी शक्ति भी भारत से ही मिलेगी। अडानी डिफेंस एंड एयररोस्पेस ने इंडो रशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड आईआरआरपीएल के साथ 5 साल का मेगा एग्रीमेंट साइन कर लिया है। अब भारत की मिट्टी में ही बनी हुई गोलियां रूस की तकनीक से बनी हुई राइफलों से निकलेंगी। यह केवल एक कमर्शियल डील नहीं…
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के दौरान भारत ने जिस तरह से नेपाल की मदद की उसने दुनिया को एक बहुत बड़ा संदेश दिया। भले ही नेपाल की सरकार शुरू में मदद लेने के लिए अजीब तरह की हरकतें कर रही थी, लेकिन फिर भी भारत ने एक पड़ोसी होने के नाते अपना धर्म और कर्म दोनों निभाया। तमाम चुनौतियों के बावजूद भी अपनी जान पर खेलकर भारत की रेस्क्यू टीम मलवे में दबे लोगों को लगातार निकाल रही है। जरूरतमंद लोगों तक खाने-पीने की मदद पहुंचाई जा रही है। इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों…
अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विपक्ष के नेता व DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की कथित ‘दोहरे अर्थ (Double Meaning) वाली टिप्पणी’ को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस पूरे विवाद के बीच राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में बिना नाम लिए उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला बोला और स्पष्ट चेतावनी दी कि महिलाओं का अपमान करने वालों को कानून बख्शेगा नहीं। विधानसभा में स्टालिन जूनियर का नाम लिए बिना विजय ने कहा, “अभिव्यक्ति की आज़ादी – इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, इस पर हमें आत्म-मंथन करना चाहिए। साथ ही, हमारे लोगों या महिलाओं…
नयी दिल्ली, सात सितंबर प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 सितंबर को खुलेगा। कंपनी इससे निवेशकों से 125.5 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 40-43 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।आईपीओ 92.5 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76.74 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। इस तरह आईपीओ का कुल आकार 125.5 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल संयंत्र एवं मशीनरी खरीदने, कुछ कर्जों के आंशिक या पूर्ण भुगतान एवं पूर्व-भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।सार्वजनिक…
रांची, सात अगस्त झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य में एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 2024 में आयोजित ‘झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023’ में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य की जांच एजेंसी ने 18 अगस्त से अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में बताया कि इस सिलसिले में पलामू जिले के डुमरी गांव के रहने वाले कुंदन कुमार को…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.