© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
(नीलाभ श्रीवास्तव) नयी दिल्ली/रायपुर, 24 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की एक अदालत को बताया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उससे संबंधित वेबसाइट ने पिछले 10 साल में 94,400 करोड़ रुपये कथित तौर पर अर्जित किये हैं तथा इसका मुख्य प्लेटफॉर्म अभी भी संचालित हो रहा और ‘‘बड़ी संख्या’’ में पैनल चलाये जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में कुछ दिन पहले दाखिल छठे आरोपपत्र में यह बात कही है। इसमें कुल 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।एजेंसी ने…
अब पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं के जरिए निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए निवेश के विकल्प बढ़ने वाले हैं। सेबी ने पोर्टफोलियो प्रबंधकों से जुड़े नए नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पोर्टफोलियो प्रबंधक अब ग्राहकों के पैसे को आईपीओ, विदेशी प्रतिभूतियों और प्राथमिक बाजार में जारी होने वाले ऋण साधनों में भी लगा सकेंगे।मौजूद जानकारी के अनुसार, सेबी के बोर्ड ने सेबी (पोर्टफोलियो प्रबंधक) विनियम, 2026 को मंजूरी दी है। यह नया नियम 2020 में लागू मौजूदा व्यवस्था की जगह लेगा। सेबी का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं के क्षेत्र को आगे बढ़ाना,…
अमेरिका के तीन मीडिया संस्थानों ने अदालत के आदेश के बावजूद उनके पत्रकारों पर व्हाइट हाउस में लगातार प्रतिबंध लागू रहने के मुद्दे पर न्यायाधीश से तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया है। अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार सुबह तीन समाचार संस्थानों -सीएनएन, एमएस नाऊ और पॉलिटिको- को व्हाइट हाउस में प्रतिबंधित किए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा कि फैसले के कुछ घंटों बाद भी उनपर रोक लगी हुई थी।समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब भी…
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसियों का भरोसा एक बार फिर बढ़ा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है, इसके बावजूद भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर रफ्तार दिखा रही है। इसी वजह से एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, फिच रेटिंग्स और मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है।भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर वैश्विक संस्थानों का भरोसा लगातार मजबूत होता दिख रहा है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया…
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने फरीदाबाद के बड़खल में 25 एकड़ वन भूमि पर कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा सरकार और अन्य से जवाब मांगा है। एनजीटी ने इससे पहले संरक्षित क्षेत्र में कथित अवैध खनन से जुड़ी अखबार की एक खबर पर स्वतः संज्ञान लिया था। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने 16 सितंबर के एक आदेश में कहा कि यह खबर अरावली में जारी अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित है।आदेश में कहा गया कि रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि हरियाणा के अरावली में दो दशक से अधिक समय से खनन पर…
(अलिंद चौहान) नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य वन्यजीव वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) से कहा है कि वे दिल्ली के प्रमुख एनजीओ ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ द्वारा चलाए जा रहे केंद्रों का निरीक्षण करें जिन पर ‘वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972’ का उल्लंघन करने का आरोप है। ‘पीटीआई-भाषा’ को मिले सीजेडए के पत्रों के अनुसार, ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ के केंद्रों पर मुख्य रूप से सीजेडए की आवश्यक मंजूरी या कानूनी मान्यता के बिना चिड़ियाघर की तरह काम करने, बचाए गए जंगली जानवरों को लंबे समय तक देखभाल के लिए जरूरी मंजूरी के बिना रखने…
(फिलेम दीपक सिंह और अजय मसंद) नागोया, 24 सितंबर भारत ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सकारात्मक शुरुआत की लेकिन निशानेबाजी रेंज से कोई उत्साहजनक परिणाम नहीं मिला हालांकि स्कीट निशानेबाजों ने कांसे का तमगा हासिल करके इस खेल में दिन में भारत की झोली खाली नहीं जाने दी। इसके अलावा रोवर्स ने कांस्य पदक और वुशु खिलाड़ी रोशिबीना देवी ने लगातार दूसरा रजत पदक जीतकर भारतीय खेमे में कुछ जोश भरा। एशियाई खेलों में अभी तक भारत का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा है।उसने भले ही 17 पदक…
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के वोटों की ‘चोरी’ में मदद करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यदि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए के वोटों की ‘चोरी’ नहीं हुई होती तो राज्य में सपा की सरकार बन गई होती। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी और सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा। रायबरेली में सपा की ‘पीडीए रथ’ यात्रा के तहत पहुंचे अखिलेश ने…
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार तमिलनाडु को रोजाना कावेरी का 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश के खिलाफ अपील दायर करेगी। शिवकुमार ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई पर अंतिम फैसला लेगी। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि बारिश में कमी और जलाशयों में पानी की आवक घटने के कारण राज्य के लिए पानी छोड़ना बेहद मुश्किल हो रहा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कावेरी जल नियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने बृहस्पतिवार को सिफारिश की थी कि कर्नाटक अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु के लिए रोजाना 4,000…
भारत ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक जीता जबकि सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में देश को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया। पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की चौकड़ी ने तीन मिनट 14.46 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में जीता अपना रजत पदक बरकरार रखा।विथ्या रामराज ने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बहरीन ने तीन मिनट…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.