© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
एशियाई खेलों में भारत का शुक्रवार 25 सितंबर का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय समयानुसार हैं।एथलेटिक्स: महिला हेप्टाथलॉन – लंबी कूद: अनामिका केए, पूजा सुबह 6:30 बजे। महिला हेप्टाथलॉन – भाला फेंक: अनामिका केए, पूजा सुबह 7:55 बजे। महिला शॉट पुट: मनप्रीत कौर, कृष्णा मेनन दोपहर 3:35 बजे फाइनल में। पुरुषों की 100 मीटर दौड़: गुरविंदरवीर सिंह हीट 2 में शाम 4:11 बजे और अनिमेष कुजूर हीट 3 में शाम 4:19 बजे। महिला पोल वॉल्ट: सिंधुश्री गणेशा शाम 4:33 बजे फाइनल।कैनो स्प्रिंट: पुरुषों की कयाक डबल 500 मीटर: प्रसन्ना कुमार सीएस, प्रोहित बरोई सेमीफाइनल में सुबह 6:30 बजे।…
बिहार सरकार ने मंत्रियों के समकक्ष सुविधाओं के हकदार विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम और समितियों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के वेतन, दैनिक भत्ते और आतिथ्य भत्ते में वृद्धि की है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, मंत्रियों के समकक्ष सुविधाओं के पात्र अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों का मासिक वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है।वहीं, दैनिक भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने आतिथ्य भत्ते में भी वृद्धि की है। इसके तहत मंत्रिस्तरीय सुविधाओं के पात्र अध्यक्षों का मासिक आतिथ्य भत्ता 18,000 रुपये…
अमेरिकी संघीय न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीन समाचार संस्थानों के व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिए जाने के कुछ घंटे बाद इनमें से दो संस्थानों के संवाददाताओं को वहां जाने की अनुमति दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सीएनएन और एमएस नाउ के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में फिर प्रवेश मिल गया। सुबह उन्हें वहां प्रवेश से रोक दिया गया था।अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों – सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों…
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान ने ल्यूप्रोलाइड समेत कम आपूर्ति वाली दवाओं की खरीद शुरू कर दी है और अनुपलब्ध एक एंटीबायोटिक दवा के विकल्प के तौर पर अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संस्थान ने हाल में वहां दवाओं की कमी की खबरों के बाद उनकी उपलब्धता की जांच की।बयान में स्पष्ट किया गया कि खबरों में जिन कई दवाओं का उल्लेख किया गया था, उनमें टैमोक्सिफेन, अबिराटेरोन, इरिनोटेकान, मॉर्फिन और फेंटेनाइल पैच उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया कि खबर…
आर्मेनिया, मिस्र और फिलीपीन समेत आठ देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनधियों ने बृहस्पतिवार यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। राजनयिकों से मुलाकात के दौरान, नवीन ने उन्हें भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, इसके व्यापक जमीनी नेटवर्क और लोगों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की भाजपा को जानो संपर्क पहल के तहत भाजपा मुख्यालय में आठ देशों – आर्मेनिया, मिस्र, वियतनाम, भूटान, सूरीनाम, फिलीपीन,…
सऊदी अरब के लाल सागर स्थित यान्बू बंदरगाह और दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइफ को निशाना बनाकर दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया गया है। सऊदी सेना के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी सऊदी की सेना ने इस हमले के लिए पड़ोसी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। बाद में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी जजान प्रांत पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागने का दावा किया।हाल के दिनों में हूतियों पर सऊदी अरब की राजधानी रियाद समेत अन्य इलाकों को निशाना बनाकर हमले की कोशिश करने के आरोप लगे हैं। हूतियों…
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को केरलम के आर्यदान मोहम्मद फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह फाउंडेशन दक्षिणी राज्य केरलम के दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत आर्यदान मोहम्मद की स्मृति में पुरस्कार प्रदान करता है। फाउंडेशन के कार्यकारी चेयरमैन एवं नीलांबुर से विधायक आर्यदान शौकत ने कहा कि रेवंत रेड्डी को तेलंगाना में किसानों, पिछड़े वर्गों और अन्य समुदायों के कल्याण के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लागू की गई नवोन्मेषी योजनाओं के…
दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के मादक पदार्थ रोधी कार्यबलों (एएनटीएफ) से कार्रवाई केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित करने के बजाय तस्करी के पूरे नेटवर्क को निशाना बनाने और तस्करी के सरगनाओं तथा संगठित तस्करी गिरोहों के खिलाफ अभियोजन की रणनीति अपनाने का आग्रह किया गया। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 22 और 23 सितंबर को इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की थी जिसका उद्घाटन मंगलवार को शाह ने किया था।ब्यूरो ने कहा कि राज्यों से यह भी आग्रह किया गया कि…
नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद के दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में बृहस्पतिवार को इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए और जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों को लेकर नागरिकों से प्रभावी ढंग से कैसे जुड़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि लगातार दूसरे दिन मंत्रियों को आठ समूहों में बांटा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी समूहों के साथ अलग-अलग बातचीत की और इसके बाद उन्होंने सभी मंत्रियों को संयुक्त रूप से संबोधित भी किया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से 40-45 कल्याणकारी योजनाएं चलाई…
उच्चतम न्यायालय ने वैवाहिक विवाद में अलग रह रहे पति-पत्नी द्वारा बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी झूठी शिकायतों की बढ़ती घटनाओं पर बृहस्पतिवार को चिंता जताते हुए कहा कि अगर आरोप किसी ऐसे माता-पिता या परिवार के सदस्य पर लगाया गया है, जो उसी घर में रहता है, तो आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में निर्देश दिया कि पुलिस या अदालतें ऐसे माता-पिता या परिवार के सदस्य की गिरफ्तारी पर राय बनाने से पहले विशेषज्ञों से बच्चे का मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सकीय मूल्यांकन…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.