© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सुरक्षा मंजूरी मिल गई है और वह बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से एयरलाइन का कार्यभार संभाल लेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इथियोपिया के नागरिक गेब्रेमरियम की एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में नियुक्ति की घोषणा पांच अगस्त को की गई थी।वह ऐसे समय में एयरलाइन की कमान संभाल रहे हैं जब एयर इंडिया विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है और उसे कई बाहरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। गेब्रेमरियम घाटे में चल रही एयर इंडिया के…
राफिन्हा के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ मौजूदा दौरा चोट के कारण समय से पहले खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को 4-2 की जीत के दौरान जांघ में परेशानी के बाद उन्हें भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। अब वह आगे की जांच और इलाज के लिए बार्सिलोना लौटेंगे।ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन ने बुधवार को बताया कि राफिन्हा की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में हल्की मांसपेशीय सूजन पाई गई है। फेडरेशन ने सावधानी बरतते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। उनकी जगह…
विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कांग्रेस (डब्ल्यूसीओजी) 2026 बुधवार को यहां आरंभ हुआ, जिसमें वैश्विक और भारतीय ‘गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ विशेषज्ञों ने जठरांत्र (पाचन तंत्र) और यकृत (लीवर) संबंधी बीमारियों के बदलते प्रकोप, जल्द निदान की आवश्यकता तथा रोकथाम और उपचार के लिए विकसित हो रहे तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया। भारत में पहली बार हो रही इस चार-दिवसीय कांग्रेस में 61 देशों के कम से कम 3,000 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जिनमें दुनिया भर के जाने-माने चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। पहले दिन संक्रामक, चयापचय, सूजन और कैंसर जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र से जुड़ी) बीमारियों के बढ़ते दायरे पर चर्चा की गई।‘एच. पाइलोरी’ और…
फॉर्मूला 1 में एस्टेबान ओकॉन के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फ्रांसीसी ड्राइवर ने बुधवार को पुष्टि की है कि 2026 का सीजन खत्म होने के साथ हास टीम के साथ उनका सफर भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इसके बाद वह किस टीम या भूमिका से जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।एस्टेबान ओकॉन 2025 सीजन से पहले अल्पाइन छोड़कर हास से जुड़े थे। टीम में उनके साथ फेरारी से जुड़े युवा ड्राइवर ओली बेयरमैन भी शामिल हुए थे। ओकॉन ने हास के साथ अब तक 39 ग्रांड प्रिक्स में…
अमेरिका में आव्रजन मामलों की एक अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया कि विस्कॉन्सिन की सबसे बड़ी मस्जिद के फलस्तीनी मूल के प्रमुख सलाह सरसूर को इस आधार पर निर्वासित किया जा सकता है कि वह अमेरिकी विदेश नीति के लिए खतरा हैं। अदालत ने हालांकि यह आरोप खारिज कर दिया कि सरसूर ने ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए आवेदन करते समय झूठ बोला था। सलाह सरसूर को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के अधिकारियों ने मार्च में मिलवॉकी में हिरासत में लिया था।एक संघीय न्यायाधीश ने जून में सरसूर को रिहा करने का आदेश देते हुए कहा था…
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने बुधवार को सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक हितों वाला कोई बड़ा नेटवर्क राज्य को अस्थिर करने और उनकी सरकार को कमजोर करने के लिए काम कर रहा था। सिंह का यह बयान राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के 2024 में उनके काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की घोषणा करने के एक दिन बाद आया। सिंह ने मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच पिछले साल फरवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद 13 फरवरी 2025 को राज्य…
शुभमन गिल ने बुधवार को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार शतक जड़कर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। 406 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने केवल 62 गेंदों में 100 रन पूरे किए हैं और इस पारी के दौरान 5 छक्के और 10 चौके लगाए।गिल का यह एकदिवसीय क्रिकेट में 11वां शतक है और लगातार दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली है। भारत की पारी के दौरान उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी भी की है। गिल के शतक तक पहुंचने के समय…
कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने मंगलवार को ऐसे एआई एजेंट ‘डॉट्स’ पेश किए, जो उपयोगकर्ताओं के लक्ष्यों पर लगातार काम कर सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ चैटजीपीटी, कोडेक्स, एआई मॉडल और डेवलपर मंच से जुड़े 20 से अधिक अपडेट की भी घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, जीपीटी-6 एस्ट्रा मॉडल से संचालित ये एजेंट अपने क्लाउड कंप्यूटर पर काम करते हैं और उपयोगकर्ताओं के लिए 24 घंटे कार्य कर सकते हैं।ये प्लगइन प्रणाली के जरिये 4,000 से अधिक ऐप से जुड़ सकते हैं और उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर समय के साथ उनकी पसंद को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने इस दौरान व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत आपसी हित एवं रणनीतिक सहयोग के प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ के लागू होने के बाद बढ़े व्यापारिक तनाव की पृष्ठभूमि में हुई।यह कानून रूस और ईरान से तेल एवं गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी…
भारतीय निवेशकों के विदेश में पैसा लगाने को लेकर बाजार नियामक सेबी के नए फैसले के बीच उसके अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा है कि देश से बाहर कितना पैसा भेजा जा सकता है और किस तरीके से भेजा जाएगा, यह तय करने का अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक के पास है। पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं के ग्राहकों के विदेश में निवेश पर भी यही नियम लागू होंगे।बुधवार को भारत में पोर्टफोलियो प्रबंधकों के संगठन के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए तुहिन कांत पांडे से पूछा गया कि पोर्टफोलियो प्रबंधकों को विदेश में निवेश की अनुमति…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.