© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Being aware of what is happening around you does not mean you have to carry it with you. You may notice someone’s frustration, feel the tension in a room or pick up on the mood of people around you without allowing those emotions to take over your own state of mind. Learning to observe without absorbing can help you stay grounded, protect your peace and respond to situations with greater clarity.Not every thought, emotion or conflict around you needs to become yours. You can notice what is happening, acknowledge it and allow it to pass without making it part of…
शुभमन गिल (नाबाद 223 रन) के वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक और रोहित शर्मा की 75 गेंद में 101 रन की पारी से भारत ने बुधवार को यहां दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज के अब तक के सबसे बड़े वनडे स्कोर सात विकेट पर 405 रन के जवाब में भारत ने गिल के 133 गेंदों पर नाबाद 233 रन (26 चौके, आठ छक्के) और रोहित के 35वें शतक (75 गेंदों पर 101 रन, 10 चौके, छह छक्के) की बदौलत शानदार…
भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। अगर गुवाहाटी में कुलदीप यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।बता दें कि कुलदीप ने पहले वनडे में तिरुवनंतपुरम में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना…
पूर्व अर्द्धसैनिक कर्मियों की एक एसोसिएशन ने सरकार से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लगभग उन 400 जवानों को बहाल करने की बुधवार को अपील की, जिन्हें फर्जी कौशल प्रमाणपत्रों के कारण सेवा के दो साल पूरे होने के बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था। इन जवानों को रसोइये और जलवाहक के पदों पर भर्ती किया गया था। ये जवान 2023-24 के दौरान केंद्र सरकार की ओर से आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से देश के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे।रसोइया, जलवाहक और वेटर के पदों पर कांस्टेबल के रूप में शामिल होने के बाद,…
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने लंबे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने 12,000 रन पूरे कर वनडे क्रिकेट के खास क्लब में जगह बनाई है। वहीं, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाकर भारत के सामने 406 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है।रोहित ने यह आंकड़ा भारत की पारी के 16वें ओवर में रॉस्टन चेज की गेंद पर 1 रन लेकर हासिल किया है। इसके साथ ही वह पुरुष वनडे क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर…
राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने अपने, अपनी पत्नी और दो आश्रितों के नाम पर 373 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक आय 19.61 करोड़ रुपये बताई है। नथवानी (40) को सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।पार्टी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के साथ उनके नाम की घोषणा की और इसके बाद नथवानी ने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल किया। नथवानी द्वारा दाखिल हलफनामे के मुताबिक उनके नाम पर 77.75 करोड़ रुपये…
एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सुरक्षा मंजूरी मिल गई है और वह बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से एयरलाइन का कार्यभार संभाल लेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इथियोपिया के नागरिक गेब्रेमरियम की एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में नियुक्ति की घोषणा पांच अगस्त को की गई थी।वह ऐसे समय में एयरलाइन की कमान संभाल रहे हैं जब एयर इंडिया विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है और उसे कई बाहरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। गेब्रेमरियम घाटे में चल रही एयर इंडिया के…
राफिन्हा के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ मौजूदा दौरा चोट के कारण समय से पहले खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को 4-2 की जीत के दौरान जांघ में परेशानी के बाद उन्हें भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। अब वह आगे की जांच और इलाज के लिए बार्सिलोना लौटेंगे।ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन ने बुधवार को बताया कि राफिन्हा की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में हल्की मांसपेशीय सूजन पाई गई है। फेडरेशन ने सावधानी बरतते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। उनकी जगह…
विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कांग्रेस (डब्ल्यूसीओजी) 2026 बुधवार को यहां आरंभ हुआ, जिसमें वैश्विक और भारतीय ‘गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ विशेषज्ञों ने जठरांत्र (पाचन तंत्र) और यकृत (लीवर) संबंधी बीमारियों के बदलते प्रकोप, जल्द निदान की आवश्यकता तथा रोकथाम और उपचार के लिए विकसित हो रहे तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया। भारत में पहली बार हो रही इस चार-दिवसीय कांग्रेस में 61 देशों के कम से कम 3,000 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जिनमें दुनिया भर के जाने-माने चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। पहले दिन संक्रामक, चयापचय, सूजन और कैंसर जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र से जुड़ी) बीमारियों के बढ़ते दायरे पर चर्चा की गई।‘एच. पाइलोरी’ और…
फॉर्मूला 1 में एस्टेबान ओकॉन के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फ्रांसीसी ड्राइवर ने बुधवार को पुष्टि की है कि 2026 का सीजन खत्म होने के साथ हास टीम के साथ उनका सफर भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इसके बाद वह किस टीम या भूमिका से जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।एस्टेबान ओकॉन 2025 सीजन से पहले अल्पाइन छोड़कर हास से जुड़े थे। टीम में उनके साथ फेरारी से जुड़े युवा ड्राइवर ओली बेयरमैन भी शामिल हुए थे। ओकॉन ने हास के साथ अब तक 39 ग्रांड प्रिक्स में…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.