© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी जिसमें अनुभवी रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे। इन परिस्थितियों की आलोचना करने वालों में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हैं, जो बल्ले और गेंद…
आदित्य बिड़ला समूह की धातु क्षेत्र की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सौदे को पूरा करने में लगातार हो रही देरी के बीच अमेरिका स्थित एलुकैम कंपनीज इंक के 12.5 करोड़ डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना रद्द कर दी है। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी ने बृहस्पतिवार देर रात बीएसई को दी सूचना में बताया कि हिंडाल्को और अमेरिका स्थित कंपनी ने एलुकैम तथा उसके विशेष कैल्साइंड और टेब्यूलर एल्युमिना कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए किए गए इक्विटी खरीद समझौते को संयुक्त रूप से समाप्त करने का फैसला किया है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने कहा कि हालांकि,…
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सात आतंकवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह अभियान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चलाया गया।उन्होंने बताया कि जिले के ईदक इलाके में ‘फितना अल खवारिज’ से जुड़े आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी अभियान के दौरान नष्ट कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह अभियान सरकार के ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ दृष्टिकोण के तहत चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों का हिस्सा था। पाकिस्तान की संघीय…
अभिनेत्री नुसरत भरूचा इंडोनेशिया की राजधानी बाली में एक हादसे का शिकार हो गई हैं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। उनकी प्रचार टीम ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें मुंबई लाया जा रहा है जहां उनकी सर्जरी होगी। प्रचार टीम ने बताया कि अभिनेत्री फिलहाल बाली के एक अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में हैं, जहां वह काम करने के साथ ही छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थीं।इसे भी पढ़ें: काम के लिए बाली गई थीं Nushrratt Bharuccha, हादसे ने बदला पूरा शेड्यूल; अब मुंबई में होगी सर्जरीएक बयान में कहा गया, ‘‘काम और…
फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलट पर कथित हमले के बाद विमानन सुरक्षा उपायों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। इस घटना में सह-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे और बाद में इसे सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया।घटना की जांच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल के अधिकारी कर रहे हैं। अमेरिका और ओमान भी जांच में सहायता कर रहे हैं। इजराइल के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इयाल हुलाता ने कहा कि अब तक विमानन सुरक्षा में मुख्य ध्यान…
भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों के फाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया से 1-5 से हार गयी , जिससे उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान की भारतीय तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया की शुरुआती चूक का फायदा उठाते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन बढ़त कायम नहीं रख सकी। भारत को 56-56, 50-57, 54-56 से हार का सामना करना पड़ा।इसे भी पढ़ें: Lovlina Borgohain ने Asian Games में जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हरायादक्षिण कोरिया ने पहले सेट की शुरुआत में आठ…
भारत की नेत्रा कुमानन ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की महिला डिंगी सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने चौथे एशियाई खेल अभियान में पहला पदक हासिल किया। चेन्नई की 29 वर्षीय नेत्रा ने कुल 14 अंक हासिल किए। दो बार की इस ओलंपियन ने फाइनल रेस में सात और क्वालीफिकेशन रेस में भी सात अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहीं।थाईलैंड की सोफिया मॉन्टगोमरी ने पांच अंक के साथ स्वर्ण, जबकि सिंगापुर की जेनिया आंग ने 13 अंक के साथ रजत पदक जीता। नेत्रा ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘‘मेरी भावनाएं मिली-जुली हैं। यह मेरे चौथे एशियाई…
भारत की सबसे सफल मुक्केबाजों में शामिल लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर शानदार तोहफा देते हुए चीन की बाओ जियी को 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में हराकर एशियाई खेलों में देश के लिए 12 साल बाद महिला मुक्केबाजी का स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए बाओ को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। उन्होंने इसके साथ ही पिछले एशियाई खेलों में जीते रजत पदक का रंग बदल दिया।इस जीत के साथ लवलीना एशियाई खेलों में मुक्केबाजी का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गईं। उनसे पहले…
पाकिस्तान के एक सीनियर इस्लामिक धर्मगुरु ने ईरान समर्थित शिया मिलिटेंट ग्रुप अंसार अल्लाह (जिसे हूती के नाम से ज़्यादा जाना जाता है) को आतंकवादी कहा है और कहा है कि उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि हाल ही में अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन की तारीफ़ करने की वजह से उनसे UK के कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा दिया गया एक सम्मान वापस ले लिया गया था और उन पर ईशनिंदा के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह” को बचाने का आरोप भी लगा था। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान’ (APP)…
देश के आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में शॉपिंग मॉल में खुदरा स्थानों की पट्टा मांग 38 प्रतिशत घटकर 7.1 लाख वर्ग फुट रह गई। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, 2026 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में ‘हाई-स्ट्रीट’ (मुख्य बाजारों) पर खुदरा स्थलों की पट्टा मांग 33 प्रतिशत बढ़कर 15.1 लाख वर्ग फुट हो गई। इन आठ शहरों में मुंबई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं। शॉपिंग मॉल और ‘हाई-स्ट्रीट’ को मिलाकर कुल खुदरा स्थलों की पट्टा मांग जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब पांच प्रतिशत घटकर 22.2 लाख वर्ग फुट रह गई,…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.