जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज एवं ग्राम कलूपुरा स्थित बौद्ध मिशन इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ–सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद कर उन्हें समर्थन देने की अपील की।
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं गढ़ता, बल्कि राष्ट्र की आने वाली पीढ़ियों की नींव रखता है। शिक्षक के हाथों में कलम होती है, लेकिन उस कलम की ताकत से देश का भविष्य लिखा जाता है। शिक्षक समाज को ज्ञान, संस्कार और दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार होने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में डॉक्टर, वैज्ञानिक, सैनिक और राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले नागरिक बनते हैं।”
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “एक किसान खेत में बीज बोता है, जिसका फल कुछ महीनों में मिलता है, लेकिन एक शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कारों का बीज बोता है, जिसका सकारात्मक परिणाम कई पीढ़ियों तक दिखाई देता है। शिक्षक का योगदान केवल एक विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरे समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है।”
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने, शिक्षकों की भूमिका को सम्मान देने और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
जेवर के उन्होंने उपस्थित शिक्षक समुदाय से शिक्षक हितों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान के विषय में विचार-विमर्श करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में सहयोग की अपील की। धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि “शिक्षक समाज अपने अनुभव, विवेक और शिक्षा के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक निर्वाचन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।”
