अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बंधुआ मजदूरी को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए शुल्क से अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं होगा। ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि इस साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने जब अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) के तहत लगाए गए शुल्कों को रद्द किया, उसके बाद बंधुआ मजदूरी से संबंधित शुल्क उसी काम को करने का दूसरा तरीका हैं। कुछ दिन पहले लगाए गए इस शुल्क से क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, नहीं, क्योंकि यह सैकड़ों-अरबों डॉलर लेकर आ रहा है।
पिछले सप्ताह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 ऐसे देशों पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया, जिनके बारे में अमेरिका ने पाया कि वे बंधुआ मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह दुखद है कि मुझे शुल्क के लिए एक कठिन रास्ता अपनाना पड़ रहा है क्योंकि न्यायालय ने बेहद नजदीकी फैसले में मेरे खिलाफ निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा, अब, मेरे पास वही काम करने के दूसरे तरीके हैं, लेकिन यह एक अधिक जटिल तरीका है।
इसे भी पढ़ें: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात
हालांकि, इन शुल्कों ने इस देश को फायदा पहुंचाया है। इसने देश को अमीर बनाया है।
