राजस्थान के नवगठित जिले कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर इलाके में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गईं, जब वहां बनी मिठाइयां खाने से बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। प्राथमिक जांच में मामला ‘फूड पॉइजनिंग’ का माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विराटनगर इलाके के ढाणी गैसकान में हुई जहां समारोह के दौरान परोसी गई मिठाइयां खाने के बाद 105 ग्रामीणों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।
कल रात समारोह में बनी मिठाइयां स्थानीय लोगों में बांटी गई थीं।
इसे भी पढ़ें: Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल
बीमार लोगों को आतेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने 16 बच्चों और 14 वयस्कों को आगे के इलाज के लिए शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को हालत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया, ‘‘खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने ले लिए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।’’
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें: Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर
शादी-ब्याह के सीजन में अक्सर बड़ी मात्रा में मिठाइयां बनाई जाती हैं। तापमान में वृद्धि और साफ-सफाई की कमी के कारण भोजन जल्दी दूषित हो जाता है, जो इस तरह की बड़ी घटनाओं का कारण बनता है।
