- Hindi News
- Career
- Raigarh Steel Slag Road Guinness Record & Dal Lake Papier Mache Model
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. डल झील के संरक्षण के लिए ग्रास माशे तकनीक का मॉडल प्रस्तुत
- 14 सितंबर 2026 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में डल झील के संरक्षण के लिए ग्रास माशे तकनीक का मॉडल प्रस्तुत किया गया।
- श्रीनगर की कारीगर सिमरन (कुलसुम इरशाद) डल झील से सफाई के दौरान निकाली जाने वाली जलीय घास और खरपतवार को बेकार फेंकने के बजाय उससे सजावटी सामान बना रही हैं। इस तकनीक को उन्होंने ‘Grass Mache’ नाम दिया है।
- कश्मीर की पारंपरिक पेपर मैशी कला को पर्यावरण-अनुकूल रूप देने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
- सिमरन को पारंपरिक पेपर मैशी में करीब 5 साल का अनुभव है। उन्होंने ग्रास माशे तकनीक विकसित करने में लगभग 2 साल प्रयोग किए हैं।
- सिमरन स्थानीय महिलाओं को यह कला निःशुल्क सिखा रही हैं।
- उनके इन उत्पादों से इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

सिमरन अन्य महिलाओं को भी Grass Mache की तकनीक सिखाती हैं।
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘पेंशन सखियों’ योजना का विस्तार
- 14 सितंबर 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पेंशन सखी योजना का विस्तार किया गया।
- 15 सितंबर 2026 को ग्रामीण विकास विभाग (DoRD) और PFRDA ने इसके लिए MoU किया है।
- इसके तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को पेंशन सखी के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत डोरस्टेप सेवा दी जाती है जिसमें वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को उनके घर तक पेंशन राशि पहुंचाना शामिल है।
- लोगों को पेंशन योजनाओं की जानकारी देना और नामांकन में मदद करना इस योजना का मुख्य कार्य है।

‘पेंशन सखी’ का उद्देश्य मुख्य रूप से PFRDA के पेंशन इकोसिस्टम, खासकर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसी रिटायरमेंट योजनाओं की पहुंच बढ़ाना है।
मिसलेनियस (MISCELLANEOUS)
3. रायगढ़ में बनी दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनी दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’ का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है।
- यह तकनीक CSIR – केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा विकसित की गई है।
- इसमें स्टील संयंत्रों से निकलने वाले कचरे (स्टील स्लैग) का उपयोग सड़क निर्माण के गिट्टी के रूप में किया जाता है।
- स्टील स्लैग सड़कें पारंपरिक बिटुमिनस सड़कों की तुलना में 30% अधिक टिकाऊ और मजबूत होती हैं।
- पारंपरिक सड़कों के निर्माण की तुलना में इसकी लागत लगभग 30% तक कम आती है।
- यह सड़कें प्राकृतिक पत्थरों के खनन को कम करके पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है।
- भारत की पहली स्टील स्लैग सड़क सुरत (गुजरात) में 2022 में बनाई गई थी।
- सीमेंट या कंक्रीट की सड़क का जीवनकाल 30 वर्ष से अधिक होता है, जबकि स्टील स्लैग से निर्मित सड़क का जीवनकाल लगभग 15 वर्ष होता है।
स्टील स्लैग रोड
- स्टील उत्पादन के दौरान भट्ठी में अशुद्धियों को अलग करने पर एक ठोस उप-उत्पाद बनता है, जिसे स्टील स्लैग कहते हैं। इसे प्रोसेस करके सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ऐसी सड़कें बनाने में सामान्य गिट्टी के कुछ हिस्से की जगह स्टील बनाने की प्रक्रिया से निकलने वाले स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया जाता है।

स्टील स्लैग परियोजना की शुरुआत ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पहल के तहत की गई है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का समापन
- 14 सितंबर को भारत और मलेशिया ने लुमुट में चौथा द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ का समापन हुआ।
- यह ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास का 4वां संस्करण था।
- अभ्यास के मुख्य चरण में हार्वर फेज (पोर्ट गतिविधियां) और सी फेज (समुद्री युद्धाभ्यास) शामिल थे।
- रॉयल मलेशियन नेवी (RMN) के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों ने इसमें हिस्सा लिया।
- इसका उद्देश्य भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया से रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

यह ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास का 4वां संस्करण था।
निधन (DEATH)
5. मशहूर फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का निधन
- 14 सितंबर को मशहूर फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- चेर , मैडोना और अन्य हस्तियों के लिए डिज़ाइन किए गए परिधानों के लिए मशहूर मैकी का
- उनकी मृत्यु कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में न्यूमोनिया की वजह से हुई।
- उनका करिअर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा।
- उन्हें विशेष रूप से गायिका, अभिनेत्री और टीवी एक्ट्रेस चेर के 1986 के ऑस्कर समारोह के यादगार लुक के लिए जाना जाता है।
- उन्हें 1973, 1976 और 1982 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी में 3 बार नॉमिनेट किया गया।
- उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन और कला निर्देशन के क्षेत्र में 9 एमी पुरस्कार भी जीते।
- 2019 में उन्हें ‘द चेर शो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में टोनी पुरस्कार भी मिला।

मैकी ने कार्लोल बर्नेट, डायना रोज, टीना टर्नर, एजटन जॉन, मेडोना, लिजा मिनेली और डॉली पार्टन जैसे सेलिब्रिटीज के लिए ड्रेस डिजाइन की।
आज का इतिहास
- 1929 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रेम नाथ का जन्म हुआ।
- 1932 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और गणितज्ञ नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ था।
- 1908 में अमेरिका में जनरल मोटर्स की स्थापना हुई।
- विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है।
- 1821 में मैक्सिको की स्वतंत्रता को आधिकारिक मान्यता मिली।
- 1975 में पापुआ न्यू गिनी स्वतंत्र हुआ।
—————–
ये खबर भी पढ़ें…
12 सितंबर के करेंट अफेयर्स : BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

