नयी दिल्ली, आठ नवंबर रविवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे66: मोदी दिवाली दूसरी लीड बस्तर
मोदी ने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया, कहा-हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा बरकरार
जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान तथा लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।
दि26: कांग्रेस मोदी दिवाली
प्रधानमंत्री मोदी हताश और परेशान, ‘झोला उठाने’ का समय करीब: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह स्पष्ट रूप से हताश और परेशान हैं तथा अब उनके ‘‘झोला उठाने का’’ का समय करीब आ रहा है।
अर्थ9: शेयर मुहूर्त लीड बंद
विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 28.62 अंक गिरा, दिवाली पर आठ साल से जारी तेजी का सिलसिला टूटा
मुंबई: मानक शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रविवार को दिवाली के विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया और इसके साथ ही दिवाली के दिन पिछले आठ वर्षों से जारी बढ़त का सिलसिला भी टूट गया।
दि28: सोनिया पुस्तक
‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित पुस्तक है : सोनिया गांधी
नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित है।
प्रादे75: तमिलनाडु कुरियन समिति
तमिलनाडु ने केंद्र-राज्य संबंधों पर कुरियन समिति भंग की
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने केंद्र-राज्य संबंधों पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को यह कहते हुए भंग कर दिया है कि उसके कार्यक्षेत्र का राज्य विधि आयोग के साथ दोहराव (ओवरलैप) हो रहा था।
प्रादे92: बिहार बिजली दिवाली
बिहार में एक दिसंबर से शुरू होगा बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए अभियान
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों और आयकरदाताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ स्वेच्छा से छोड़ने की अपील दोहराते हुए रविवार को कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में एक दिसंबर से विशेष अभियान शुरू करेगी।
खेल9: खेल सिंधिया तोहफे
सिंधिया ने दिवाली पर क्रिकेटरों को इलेक्ट्रिक स्कूटर और व्हीलचेयर भेंट की
इंदौर: मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के अध्यक्ष और एमपीपीएल के संस्थापक महानआर्यमन सिंधिया ने दिवाली के अवसर पर ग्वालियर के आठ क्रिकेटरों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।
खेल4: खेल भारत ए टीम
बडोनी ने चोटिल पाटीदार की जगह ली, रिंकू सिंह एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उपकप्तान नियुक्त
नयी दिल्ली: आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं।
वि19: रूस यूक्रेन युद्ध
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन में बचावकर्मियों पर हमला किया
जापोरिज्जिया (यूक्रेन): रूस ने रविवार को दक्षिणी यूक्रेन में बचाव अभियान में जुटे आपातकालीन कर्मियों पर ड्रोन से हमला किया।
वि1: जापान भूकंप
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 22 लोग घायल
तोक्यो: जापान के मध्य हिस्से में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इस दौरान कम से कम 22 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि18: न्यूजीलैंड राजनीति
न्यूजीलैंड में कई सप्ताह तक कार्यवाहक सरकार रहेगी: इसका क्या मतलब है और यह कैसे काम करती है?
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के चुनाव के प्रारंभिक नतीजों से काफी अनिश्चितता पैदा हुई है, जिससे कई मतदाता निराश महसूस कर सकते हैं।
