माउंटेन लवर्स हमेशा कहीं न कहीं पहाड़ियों की वादियों में ट्रैकिंग करना रोमांचक अनुभव को काफी पसंद करते हैं। गौरतलब है कि सितंबर-अक्तूबर के महीने में ज्यादातर लोग चोपता से तुंगनाथ या हिमाचल प्रदेश का हम्पटा पास में ट्रेकिंग की योजना बनाते हैं।
अगर आप बिना तैयारी के पहाड़ों पर ट्रेक के लिए जाते हैं, तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। कई बार होता है कि जल्दबाजी में जरुरी सामान ले जाना भूल ही जाते हैं। अक्सर देखा गय है कि पहाड़ों पर अचानक मौसम बदलने या रास्ते में रुकने पर परेशानी होना तय हो जाता है।
आइए आपको बताते हैं उन 4 सबसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में, जिनके बिना ट्रैकिंग की शुरुआत कभी न करें।
पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए ओआरएस
– अक्सर पहाड़ो पर चढ़ाई करते समय शरीर से तेजी से पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
– अपने बैग में पीने के पानी के साथ ओआरएस (ORS) या ग्लूकोज के पैकेट जरुर रखें।
– यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का लेवल को बनाए रखता है और थकान से तुरंत राहत मिलेगी।
एनर्जी स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स
– अक्सर लंबी ट्रैकिंग के दौरान शरीर की ऊर्जा बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।
– ऐसे में अपने साथ भुने हुए चने, ड्राई फ्रूट्स, खजूर, डार्क चॉकलेट और प्रोटीन बार रखें।
– इन सामान को आप आसानी से कैरी कर सकते हैं और जरुरत पड़ने पर आपको तुरंत ताकत देता है।
फर्स्ट-एड किट और अपनी जरूरी दवाएं
-पहाड़ी रास्तों पर फिसलने, चोट लगने या पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
– अपने साथ बैंडेज, डेटॉल, पेनकिलर, क्रेप बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम वाली एक छोटी फर्स्ट-एड किट साथ रखें।
– यदि आपकी कोई नियमित दवा चल रही है, तो उसको पर्याप्त मात्रा में रख लें।
टॉर्च या हेड लैंप
-पहाड़ों पर शाम बहुत जल्दी होती है और घने जंगलों या रास्तों पर रोशनी का कोई अन्य साधन नहीं होता है।
– रात के समय सुरक्षित रास्ता देखने के लिए एक अच्छी टॉर्च या हेड लैंप साथ रखें।
– अतिरिक्त बैटरी या पावर बैंक रखना बेहद जरुरी है।
