PCOD महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है, जिसमें अंडाशय (ओवरी) में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं और पुरुष हार्मोन (एंड्रोजन) का स्तर बढ़ जाता है। इस दौरान महिलाओं का वजन बढ़ने लगता, अनियमित पीरियड्स होना और चेहरे पर कई बार अनचाहे बाल आने लगते हैं। पीसीओडी का असर महिलाओं के पूरे सिस्टम यानी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है।
PCOD में इंसुलनि, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन तीनों हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। इसलिए पीसीओडी में इन तीनों हार्मोन्स कै बैलेंस होना बेहद जरुरी है। असल में इंसुलिन हार्मोन को बैलेंस करने और PCOD में होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए मेथी दाने और दालचीनी की चाय पी सकते हैं। आइए आपको इसके पीने का तरीका और इसके फायदे बताते हैं।
PCOD में क्यों फायदेमंद है मेथी और दालचीनी की चाय?
फेमस डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, इस चाय के सेवन से इंसुलिन बैलेंस टी का नाम देती हैं। उनका कहना है कि इस चाय को पीने से न सिर्फ इंसुलिन लेवल बैलेंस होगा, बल्कि पीरियड्स भी रेगुलर हो जाएंगे।
– मेथी दाना इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करना है। इसके सेवन से हार्मोन्स बैलेंस हो सकते हैं, शुगर स्पाइक नहीं होता है और पीरियड साइकिल भी रेगुलर होती है।
– वैसे यह ब्लड में ग्लूकोज और इंसुलिन के लेवल को सुधारता है, जिससे पीसीओडी के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
– यह डाइजेशन संबंधित दिक्कतें को दूर करता है।
– दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है यानी शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल ज्यादा अच्छे से कर पाता है।
– वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
– तेजपत्ता भी इंफ्लेमेशन को कम करता है और ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
– इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
PCOD में मेथी दाने और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं?
– सबसे पहले आप एक पैन में पानी डालकर उबालें और इसमें 1 चम्मच मेथी दाना डालें।
– अब इसमें 1 तेजपत्ता, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर और 2 लौंग डाल दें।
– इस पानी को आप 5-7 मिनट तक उबालें।
– इसके बाद आधा नींबू निचोड़ दें। इसको आपको सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पिएं।
– फिर आप नट्स और सीड्स के सेवन करने के बाद दिन की शुरुआत करें।
एक्सपर्ट ने बताया है कि PCOD में मेथी और दालचीनी की चाय बेहद फायदेमंद है। लेकिन आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यदि आपको कोई हेल्थ कंडीशन है या कोई दवाई चल रही है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
