विदेश घूमने का हर किसी का सपना होता है। हर कोई अपनी ड्रीम वेकेशन प्लान करने के लिए तैयारी में लग जाता है। ऐसे में कई लोग सेफ और बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल ट्रिप की तलाश में रहते हैं। यदि आपको भी विदेश घूमने का बहुत शौक है, तो भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC आपके लिए बेहतरीन पैकेज लेकर आया है।
आपको बताते चले कि, आईआरसीटीसी ने दक्षिण-पूर्व एशिया के दो सबसे खूबसूरत देशों- वियतनाम और कंबोडिया की सैर के लिए 8 दिन और 7 रातों का एक स्पेशल टूर पैकेज लाइव किया है।
चेन्नई से वियतनाम-कंबोडिया का टूर पैकेज
असल में IRCTC का यह वियतनाम और कंबोडिया वाला टूर पैकेज चेन्नई से शुरु होगा, जिसमें ट्रैवेलर्स को फ्लाइट की टिकटों से लेकर 3-स्टार होटल में ठहरने, खाने-पीने और लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स की सैर कराने तक पूरा इंतजाम किया जाएगा। आइए आपको इस बारे में बताते हैं-
टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
– इस पैकेज का नाम है- वंडर्स ऑफ वियतनाम एंड कंबोडिया एक्स चेन्नई (WONDERS OF VIETNAM & CAMBODIA EX CHENNAI)
– पैकेज कोड- SMO17
– कहां घूमने को मिलेगा- कहां घूमने को मिलेगा- दा नांग, हनोई, हा लॉन्ग बे (क्रूज राइड), सिएम रीप और अंगकोर वाट
– यात्रा की शुरुआत- लखनऊ
– कितने दिन का पैकेज है- 7 रातें और 8 दिन
– यात्रा की शुरुआत- 17 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026
टूर पैकेज की फीस क्या है?
– अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी यानी के अकेले यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको पैकेज फीस 1,75,200 रुपये देने होंगे।
– दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,53,750 रुपये है।
– तीन लोगों के साथ अगर आप यात्रा पर जाते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,51,250 रुपये है।
– यदि आपको 5 से 11 साल का बच्चा है और आप उसके लिए बेड बुकिंग के साथ पैकेज ले रही हैं, तो एक बच्चे 1,31, 500 रुपये है।
– यदि आप बेड बुक नहीं करवाना चाहते हैं, तो बिना बेड के 2 से 11 साल के बच्चों का किराया 1,15,600 रुपये है।
चेन्नई से वियतनाम-कंबोडिया टूर पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
– इस पैकेज में चेन्नई से दा नांग, हनोई, सिएम रीप और वापस चेन्नई की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट टिकट मिलेगा।
– टूर पैकेज में दा नांग में 2 रात, हनोई में 2 रात, सिएम रीप में 2 रात रुकने के लिए 3-स्टार होटल मिलेगा। इसके अतिरिक्त लॉन्ग बे में 1 रात लग्जरी क्रूज पर भी स्टे रहेगा।
– पिक-अप, ड्रॉप-ऑफ और घूमने-फिरने के लिए एसी डीलक्स बस की सुविधा मिलेगी।
– इस पैकेज में आपको रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा।
– शेड्यूल में शामिल सभी पर्यटन स्थालों की एंट्री टिकट, बोट राइड, क्रूज की फीस और शो टिकट फीस इसी पैकेज में इंक्लूड है।
– वियतनाम और कंबोडिया का टूरिस्ट वीजा शुल्क और 79 साल तक के यात्रियों का ट्रैवल इंश्यरेंस पैकेज फीस में शामिल है।
– यात्रा के समय टूरिस्ट्स की मदद के लिए अंग्रेजी बोलने वाला प्रोफेशनल टूर गाइड भी इस ट्रिप में साथ रहेगा।
